फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Police are ready during festivals, checking is being done at checkpoints

Mohali News: त्योहारों पर पुलिस मुस्तैद, नाकों पर की जा रही चेकिंग

Sat, 11 Nov 2023 12:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Police are ready during festivals, checking is being done at checkpoints
मोहाली। त्योहारों के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। शहर में जगह-जगह नाके लगाकर पुलिसकर्मी संदिग्ध वाहनों की जांच कर रहे हैं। इस संबंध में एसएसपी डाॅ. संदीप गर्ग के निर्देश पर पुलिस ने शहर के बाजारों में तैनाती बढ़ा दी है। असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान के तहत गश्त भी की जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस ने कई जगह नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की। सब डिवीजन-एक की पुलिस टीम ने डीएसपी सिटी-एक प्रभजोत कौर और सब-डिवीजन-दो में डीएसपी सिटी हरसिमरन सिंह बल के नेतृत्व में की गई नाकेबंदी के दौरान संदिग्ध वाहनों को रोककर तलाशी ली गई।
विज्ञापन

पुलिस फेज-तीन में रोज गार्डन के सामने नाका लगाकर वाहनों की जांच की गई। मौके पर मौजूद डीएसपी सिटी-एक प्रभजोत कौर और मटौर थाने के एसएचओ गब्बर सिंह ने कहा कि पुलिस वाहनों को रोककर उनकी तलाशी ले रही है। त्योहारों के चलते पुलिस सतर्कता बरत रही है। डीएसपी सिटी हरसिमरन सिंह बल के नेतृत्व में फेज-11 में नाका लगाकर संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान उन्होंने कहा कि किसी को भी कानून का उल्लंघन नहीं करने दिया जाएगा। वाहन चालकों के चालान भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article