फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   PO and summon staff arrested two fugitives

Mohali News: पीओ और समन स्टाफ ने दो भगोड़ों को किया गिरफ्तार

Tue, 06 Jun 2023 02:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
PO and summon staff arrested two fugitives
फोटो सहित
विज्ञापन


दो अलग-अलग मामलों में अदालत से फरार चल रहे थे दोनों आरोपी

चंडीगढ़। यूटी पुलिस के पीओ और समन स्टाफ ने अदालत की ओर से भगोड़ा करार दिए गए दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें पहले भगोड़े की पहचान कजहेड़ी निवासी रजत जैन और मौलीजागरां कांप्लेक्स निवासी राजेश कुमार के रूप में हुई है। रजत जैन के खिलाफ सेक्टर-31 थाने में एक मोटरसाइकिल चालक को टक्कर मारने के आरोप में केस दर्ज है। वहीं राजेश कुमार के खिलाफ एनडीपीएस का केस दर्ज है।
सेक्टर-31 थाने में दर्ज मामले के मुताबिक मौलीजागरां (विकास नगर) के रहने वाले रामेश्वर दास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रजत जैन ने अपनी स्कोडा कार से बाइक सवार को टक्कर मारी थी। इसके बाद आरोपी बाइक को कार से घसीटता हुआ काफी दूर तक ले गया था। पोल्ट्री फॉर्म चौक के पास हुए इस हादसे में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था, लेकिन आरोपी इस मामले में सुनवाई के दौरान अदालत में पेश नहीं हुआ था। इसके चलते अदालत ने दिसंबर, 2022 में उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था।
विज्ञापन

वहीं पीओ और समन स्टाफ ने दूसरे भगोड़े राजेश कुमार को मौलीजागरां से गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ सेक्टर-26 थाने में साल, 2017 में एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज है। इसमें आरोपी काफी समय से अदालत में पेश न होने के कारण भगोड़ा घोषित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed