{"_id":"66f9d5d2c7b0db067204d0e4","slug":"plumber-refused-to-lift-pile-of-mud-mechanic-beat-him-up-mohali-news-c-71-1-mli1007-120091-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: प्लंबर ने मिट्टी का ढेर उठाने से किया मना, मिस्त्री ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: प्लंबर ने मिट्टी का ढेर उठाने से किया मना, मिस्त्री ने पीटा
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-86 में निर्माणाधीन कोठी में काम करने वाले प्लंबर ने मिस्त्री को मिट्टी का उठाने से मना किया तो मिस्त्री ने लकड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में प्लंबर गंभीर रूप में घायल हो गया, जिसे फेज-6 सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में पता लगा है कि घायल के दाएं हाथ का मांस फट गया है। घायल के कहने पर डॉक्टर ने संबंधित थाना पुलिस को पूरी घटना की सूचना दे दी है।
सेक्टर-38 वेस्ट निवासी दिनेश वर्मा ने बताया कि वह पलंबर का काम करता है। शनिवार को सुबह दस बजे वह सेक्टर-86 में एक कोठी में काम करने के लिए गया था। जब वह वहां पहुंचा तो वहां पर काम करने वाले मिस्त्री ने उसे मिट्टी का ढेर उठाने के लिए कहा। इस पर उसने इन्कार कर दिया और अपने कपड़े बदलने लगा। यह देख मिस्त्री भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा, जब बदले में उसने विरोध किया तो मिस्त्री ने लकड़ी से पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद वहां और मजदूर जमा हो गए, उन्होंने मिस्त्री से लकड़ी छीनकर बचाया। बाद में साथी ठेकेदार और मकान मालिक ने घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।