फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Plants dry up due to strong sunlight, the beauty of the roads decreased

तेज धूप से पौधे सूखे, सड़कों की सुंदरता घटी

Mon, 13 Jun 2022 01:54 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Plants dry up due to strong sunlight, the beauty of the roads decreased
मोहाली। नगर निगम ने सड़कों के सौंदर्यीकरण और हरियाली को बढ़ाने के लिए लाखों रुपये की लागत से पेड़-पौधे लगाए हैं। वहीं अब इलाके में पड़ रही भीषण गर्मी ही सौंदर्यीकरण पर ग्रहण बन गई है। गर्मी की वजह से कई जगह पौधे झुलस गए हैं तो कुछ जगह पौधे सूख गए हैं। मामला नगर निगम के ध्यान में भी आ गया है। निगम ने अब इस समस्या के पक्के हल के लिए नए स्प्रिंकलर सिस्टम से लेस वाटर टैंकर खरीदने की तैयारी की है। फिलहाल अस्थायी इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर निगम के अधीन आते एरिया में करीब 11 प्रवेश द्वार व मुख्य सड़कें पड़ती हैं। जहां के सौंदर्यीकरण का काम नगर निगम द्वारा निजी कंपनियों के सहयोग से किया जा रहा है। वहीं कुछ जगह नगर निगम खुद काम संभाल रहा है। इसी कड़ी में चंडीगढ़ बुड़ैल जेल से आने वाले रोड के शुरू में नगर निगम ने नए सिरे से आकर्षक लैंड स्केपिंग की थी। साथ ही पॉम ट्री से लेकर कई आकर्षक पौधे लगाए गए थे लेकिन रोज 40 डिग्री से अधिक तामतान की वजह से ये सारे पौधे सूख गए हैं। इतना ही नहीं पौधे सूखने के बाद काले पड़ गए हैं। ऐसी ही स्थिति फेज-3ए में एसएसपी की रिहायश के पास लगाए पौधों और अन्य इलाकों में भी हो रही है।
विज्ञापन

लाइटों पर लगी चोरों की नजर
नगर निगम ने फेज-3 और 5 की लाइटों से लेकर फेज-सात की सड़क के सौंदर्यीकरण की जिम्मेदारी एक निजी कंपनी को सौंपी है। कंपनी को इसके लिए किसी तरह का भुगतान नहीं किया जाता है बल्कि कंपनी को निर्धारित स्थानों पर अपने विज्ञापन लगाने की अनुमति दी जाती है। कंपनी ने सड़क के सौंदर्यीकरण के लिए सड़क के सेंटर में लगे पेड़ों पर आकर्षक लाइटिंग की हुई थी लेकिन इस पर भी शरारती तत्वों की नजर लग गई और कई जगह से लाइटें चोरी हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गमाडा से सीख ले नगर निगम
इस मामले में समाजसेवी अभिषेक पराशर का कहना है कि पेड़-पौधों की देखभाल के लिए नगर निगम को गमाडा से सीख लेनी चाहिए। जैसे वहां पर पौधों की देखभाल का जिम्मा निजी कंपनी को तीन साल के लिए सौंप दिया जाता है। साथ ही सारा काम निजी कंपनी द्वारा किया जाता है। इसके बाद गमाडा द्वारा भुगतान किया जाता है। उसी तर्ज पर यह प्रक्रिया होनी चाहिए।

क्या कहते हैं अधिकारी
तेज धूप की वजह से पौधे सूखने का मामला ध्यान में आ गया है। जल्दी ही इस काम के लिए वाटर टैंकर खरीदे जा रहे हैं। इसके अलावा सोमवार को ही पौधों की सिंचाई के लिए अस्थायी इंतजाम किए जाएंगे। -कुलजीत सिंह बेदी, डिप्टी मेयर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed