फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   plant tree in birthday

छोटे बच्चों का बड़ा कदम, पौधे लगा मनाएंगे जन्मदिन

Sun, 21 Jul 2019 02:03 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
plant tree in birthday
पैरागॉन स्कूल में जन्मदिवस वाले विद्यार्थी पौधे लगाते हुए। - फोटो : MOHALI
मोहाली। ग्लोबल वार्मिंग, गिरते जलस्तर और बदलते मौसम चक्र से धरती को बचाने के लिए स्कूली बच्चों की नन्ही पहल उम्मीद की किरण जैसी है। स्कूलों में बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है, जिसका असर दिखने लगा है। स्कूलों में बच्चे अब अपना जन्मदिन पौधरोपण कर या फिर अपने साथियों को पौधे बांटकर मना रहे हैं।
विज्ञापन

बर्थडे किड्स गिफ्ट के तौर पर अपने दोस्तों से वादा ले रहे हैं कि वे पौधों के पेड़ बनने तक उनकी देखभाल करेंगे। छोटे बच्चों का यह नन्हा कदम सरकार की बड़ी-बड़ी कागजी योजनाओं के लिए नजीर साबित हो सकता है।
विज्ञापन

सेक्टर-71 के पैरागॉन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 6वीं क्लास की स्टूडेंट मनवीर कौर जस्सोवाल ने टीचर्स और परिवार से प्रेरित होकर पौधे बांटकर अपना जन्मदिन मनाया। बर्थडे गर्ल ने अपने स्कूल के साथियों के बीच 200 पौधे बांटे और उनसे गिफ्ट के तौर पर वादा लिया कि सभी अपने लगाए पौधे के पेड़ बनने तक देखभाल करेंगे। वहीं स्कूल के स्टूडेंट्स ने भी अपने जन्मदिन पर पौधे लगाने का संकल्प लिया। स्टूडेंट के इस प्रयास को प्रोत्साहित करने के लिए डीएसपी रुपिंदर कौर सोही और कांग्रेस महासचिव रूबी सिद्धू भी स्कूल पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल डायरेक्टर इकबाल सिंह ने पौधरोपण करने के बाद इसे एक नई शुरुआत बताया। उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के 550वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में पैरागॉन स्कूल के बच्चों ने यह शुरुआत की है। स्कूल डायरेक्टर ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि पूरी दुनिया इस समय ग्लोबल वार्मिंग और मौसम चक्र में हो रहे बदलाव से चिंतित है। अपनी धरती को बचाना हम सभी का फर्ज है।
डीएसपी रुपिंदर कौर सोही ने भी स्टूडेंट्स को अपने जीवन की हर खुशी को पर्यावरण के साथ जोड़ते हुए पौधरोपण और उनकी देखभाल के लिए प्रेरित किया। कांग्रेस महासचिव रूबी सिद्धू ने बच्चों के इस प्रयास को जिम्मेदारी से भरा कदम बताया। स्कूल प्रिंसिपल निर्मला शर्मा व वाइस प्रिंसिपल जसमीत कौर ने भी अपने जन्मदिन पर पौधरोपण के लिए स्टूडेंट्स को प्रेरित किया।

सर्वहितकारी स्टूडेंट्स ने पौधरोपण कर मनाया ग्रीन डे
मोहाली। सेक्टर 71 के जितेंद्रवीर सर्वहितकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को पर्यावरण सप्ताह के तहत स्टूडेंट्स ने ग्रीन डे मनाया। स्टूडेंट्स ने प्रिंसिपल और टीचर्स की देखरेख में पौधरोपण किया। प्री प्राइमरी कक्षाओं के छोटे-छोटे स्टूडेंट्स ने पोस्टर बनाकर पर्यावरण के प्रति अपनी समझ को दर्शाया। टीचर्स ने बच्चों को प्लास्टिक के इस्तेमाल से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। बच्चों को प्लास्टिक की जगह कागज या कपड़े के बने लिफाफे प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed