फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Pipeline to be laid in Baltana for 1.25 crore

बलटाना में सवा करोड़ से बिछेगी पाइपलाइन

Sun, 07 Mar 2021 02:22 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
Pipeline to be laid in Baltana for 1.25 crore
जीरकपुर। बलटाना सवा करोड़ की लागत से बरसाती पानी की निकासी के लिए पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इससे लाखों लोगों को फायदा होगा। इस परियोजना पर काम मार्च के अंत में शुरू किया जाएगा, जिसे 1 से 2 महीने में पूरा कर लिया जाएगा। यह जानकारी स्थानीय नगर परिषद के ईओ सन्दीप तिवाड़ी ने दी।
विज्ञापन

बलटाना गांव ‘जीरकपुर नगर परिषद’ के अधीन आता हैं। इसमें रहने वाले लोगों की आबादी करीब 1 लाख है और इतनी बढ़ी आबादी वाले क्षेत्र के अंदर बुनियादी सुविधाओं को लेकर स्थानीय लोग मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। वहीं, यहां स्थित कॉलोनियों के अंदर बरसाती पानी की निकासी को लेकर उचित प्रबंध नहीं किए गए। इस कारण पानी कई-कई फुट गलियों में भर जाता है और लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। आलम यह है कि बरसात के दिनों में कॉलोनी की गलियों में पानी नदी की तरह भर जाता है, जिसकी वजह से लोगों को अपने घरों में कैद हो जाते हैं।
विज्ञापन

प्रीत पैलेस से पंचकूला सेक्टर-19 तक बिछेगी पाइपलाइन
बलटाना के लोगों की ओर से मिलने वाली लगातार शिकायतों के मद्देनजर स्थानीय नगर परिषद की ओर से अधिकारियों की एक टीम का गठन किया गया है। इस टीम ने करीब 6 महीनों तक बलटाना के अंदर सर्वे किया और सर्वे के दौरान स्थानीय लोगों के साथ बरसाती पानी की निकासी को लेकर बिछाई जाने वाली नई पाइपलाइन की परियोजना पर विमर्श भी किया। दूसरी ओर परियोजना के मुताबिक, प्रीत पैलेस से पंचकूला सेक्टर-19 तक पाइपलाइन बिछाई जाएगी, जिसकी मदद से बरसात का पानी गलियों में भरने की बजाय आगे निकल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब सरकार से प्रोजेक्ट को मिल चुकी है मंजूरी
जीरकपुर नगर परिषद के अधिकारियों की मानें तो प्रीत पैलेस से पंचकूला सेक्टर-19 तक बिछाई जाने वाली 36 इंच मोटी पाइपलाइन की कुल कीमत 1 करोड़ 28 लाख रुपये है, जिसे लेकर पंजाब सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। संबंधित कंपनी के ठेकेदार को टेंडर आवंटित होने के बाद वर्क ऑर्डर जारी किए जा चुके हैं।

कोट्स
सवा करोड़ रुपये से बलटाना में बरसाती पानी की निकासी को लेकर 36 ईंच मोटी पाइपलाइन बिछाई जाएगी, ताकि पानी कॉलोनियों में रूकने की बजाय आगे निकल जाए। मार्च के अंत में परियोजना पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
-सन्दीप तिवाड़ी, कार्यकारी अधिकारी (अतिरिक्त कार्यभार), जीरकपुर नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed