फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Pipe leakage in Baltana fixed; water wastage stopped

Mohali News: बलटाना में पाइप लीकेज ठीक, पानी की बर्बादी रुकी

Mon, 31 Aug 2026 01:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Pipe leakage in Baltana fixed; water wastage stopped
बलटाना। वार्ड नंबर-3 के प्रीत विहार में पानी की सप्लाई पाइप में लीकेज की समस्या को ठीक कर दिया गया है। इससे काफी समय से व्यर्थ बह रहे पानी की बर्बादी रुक गई है। स्थानीय लोगों को जलभराव से भी राहत मिली है। वार्ड-3 के पार्षद देवेंद्र नेगी ने इस मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने नगर परिषद के प्लंबर को मौके पर बुलाकर पाइप की जांच करवाई। आवश्यक मरम्मत कार्य के बाद लीकेज ठीक हो गई। इससे सड़क पर पानी जमा होने की समस्या भी समाप्त हो गई। नेगी ने कहा कि पानी एक महत्वपूर्ण संसाधन है। उन्होंने लोगों से अपील की कि पानी की लीकेज या सप्लाई से जुड़ी समस्या की सूचना तुरंत उन्हें दी जाए। इससे समय रहते समाधान कर पानी की बर्बादी रोकी जा सकेगी। नेगी ने मरम्मत कार्य में सहयोग करने वाले नगर परिषद कर्मचारियों का भी धन्यवाद किया। पार्षद देवेंद्र नेगी ने इस पहल के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा, वार्ड-3 स्थित सनातन धर्म मंदिर के पास पार्क में लगे ट्यूबवेल से घरों की ओर जाने वाली सप्लाई पाइप में लीकेज हो गई थी। इससे काफी समय से पानी व्यर्थ बह रहा था। लोगों की समस्या का संज्ञान लेते हुए प्लंबर को मौके पर बुलाया और पाइप की मरम्मत करवाकर पानी की बर्बादी को रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed