फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Pictures of Kargil war awakening the spirit of service to the country

कारगिल युद्ध की तस्वीरों से युवाओं को भारतीय सेना ज्वाइन करने के लिए करते है प्रेरित

Tue, 26 Jul 2022 02:06 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Pictures of Kargil war awakening the spirit of service to the country
नयागांव। सेना में जाकर देश सेवा का सपना देखा था, लेकिन किसी कारणवश कामयाब नहीं हो पाए। इसके बाद भी सिंघा देवी निवासी जगदीश सिंह बिष्ट कारगिल युद्ध की तस्वीरों के माध्यम से युवाओं में देशप्रेम भर रहे हैं और उन्हें देश सेवा के लिए सेना में जाने के लिए लगातार प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने कारगिल युद्ध की करीब 480 तस्वीरों को सात एलबम में सजाकर रखा है। वह इन तस्वीरों की प्रदर्शनी लगाकर युवाओं को भारतीय सेना में जाने के लिए प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन

जगदीश सिंह बिष्ट मूलरूप से टिहरी गढ़वाल के रहने वाले हैं। बचपन में पिता से देशभक्ति के किस्से सुनकर उनके मन में देश की सेवा करने की भावना जागी थी। वह किसी कारणवश सेना में भर्ती नहीं हो पाए थे, लेकिन देश के प्रति सेवा करने की भावना फिर भी कम नहीं हुई। जब 1999 में पाकिस्तान के साथ कारगिल युद्ध हुआ तो अखबारों में प्रकाशित होने वाली फोटो को उन्होंने संभाल कर रखना शुरू कर दिया। उसी समय की करीब 480 तस्वीरों से उन्होंने सात एलबम बना रखी है। अब वह एलबम की प्रदर्शनी जगह-जगह लगाकर युवाओं में देश सेवा की अलख जहा रहे हैं। जगदीश सिंह बिष्ट अब तक राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड सहित कई राज्यों में करीब 9 बार प्रदर्शनी लगा चुके हैं। जिससे कई युवा प्रेरित होकर भारतीय सेना में शामिल हो चुके हैं।
विज्ञापन

युद्ध में 527 जवान शहीद हुए थे
जगदीश सिंह बिष्ट ने युवाओं को प्रेरित करने के लिए कारगिल युद्ध का इतिहास भी लिख रखा है। उन्होंने बताया कि यह युद्ध मई में शुरू होकर जुलाई तक चला था। जोकि करीब 2 महीने 3 हफ्ते एवं 2 दिन तक चला था। इसमें भारतीय सेना की तरफ से 527 जवान शहीद हुए थे। जबकि 1363 जवान घायल हुए थे। वहीं, पाकिस्तानी सेना के 4000 से अधिक सैनिकों की जान गई थी। उनके मूल प्रदेश उत्तराखंड के करीब 104 जवान शहीद हुए थे। जिनमें से उन्होंने मेहनत कर करीब 52 शहीदों की फोटो भी एकत्रित कर रखी है। 104 जवानों के रैंक, उम्र, उनका निवास, गांव, जिला जैसी सारी जानकारी उन्होंने एकत्रित कर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज भी लगाएंगे प्रदर्शनी
जगदीश सिंह बिष्ट आज नयागांव के सेंचुरी पब्लिक स्कूल में एक प्रदर्शनी लगाएंगे। जिसमें एकत्रित की गई फोटो एवं एलबम दिखाकर लोगों को देश के प्रति सेवा के लिए जागृत करेंगे। इसके अलावा स्कूल प्रशासन की तरफ से देश के शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed