फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Phone and cash looted at knife point

Mohali News: चाकू की नोक पर फोन और नकदी लूटी

Tue, 21 Jan 2025 01:08 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Tue, 21 Jan 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Phone and cash looted at knife point
खून बहने से सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, छह टांके भी लगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। गांव झामपुर में शनिवार रात देर रात एक व्यक्ति से तीन बदमाशों ने चाकू की नोक पर फोन और नकदी लूट ली। पीड़ित ने बचाव किया तो बदमाशों ने उसके पैर पर चाकू से हमला कर दिया। उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जांच में सामने आया है कि घायल के पैर में छह टांके लगे है। संबंधित थाना पुलिस को पूरी घटना की सूचना दे दी है।
गांव झामपुर निवासी बुद्धि सिंह ने बताया कि वह फेज-3बी2 स्थित एक निजी होटल में कुक का काम करता है। शनिवार रात करीब एक बजे वह काम से घर लौट रहा था। जब वह झामपुर और मलोया के बाॅर्डर पर पहुंचा तो मोटरसाइकिल पर आए तीन व्यक्तियों ने मोटरसाइकिल पर आकर उसे घेर लिया। उनमें से एक व्यक्ति ने उसके गले पर चाकू लगा दिया और कहने लगा कि जो भी जेब में है सब निकाल कर दे दो।
विज्ञापन

इसके बाद एक बदमाश ने जेब से मोबाइल फोन और 300 रुपये नकद निकाल लिए। जब उसने बदमाशों को रोकने की कोशिश की तब बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसके पैर से काफी खून बहने लगा। लूट के बाद बदमाश वहां से भाग निकले। इसके बाद घायल जब अपने घर पहुंचा तब उसके परिवार ने उसे फेज-6 सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed