फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Phase-5 market parking is occupied by private and crime branch staff

Mohali News: फेज-5 मार्केट की पार्किंग पर निजी और क्राइम ब्रांच स्टाफ का कब्जा

Sat, 07 Jun 2025 01:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Phase-5 market parking is occupied by private and crime branch staff
मोहाली। फेज-5 की मार्केट इन दिनों गंभीर पार्किंग की समस्या से जूझ रही है। स्थानीय व्यापारियों का आरोप है कि मार्केट में मौजूद पार्किंग स्थल पर निजी अस्पताल और क्राइम ब्रांच के वाहन खड़े रहते हैं। इस कारण ग्राहकों को पार्किंग की सुविधा नहीं मिल पा रही है। इससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। मार्केट में करीब 50 से ज्यादा शोरूम हैं। इस क्षेत्र में रोजाना भारी संख्या में ग्राहकों की आवाजाही रहती है, लेकिन पार्किंग की समस्या ने खरीदारी को बेहद कठिन बना दिया है।
विज्ञापन

सुबह से लेकर शाम तक अस्पताल और क्राइम ब्रांच में आने वाले स्टाफ और लोग मार्केट में वाहन पार्क कर देते हैं जो कि पूरा दिन खड़े रहते हैं। इस दौरान मार्केट में खरीदारी करने आने वाले ग्राहकों को पार्किंग नहीं मिलती और वह मजबूरन सड़क पर ही वाहन पार्क कर देते हैं। दूसरी तरफ क्राइम ब्रांच के बाहर सड़क पर भी वाहन खड़े होने के कारण पुलिस उनके चालान नहीं काटती बल्कि मार्केट में आने वाले ग्राहकों द्वारा सड़क पर पार्क किए गए वाहनों के चालान काट देती है। इस कारण मार्केट में समस्या गंभीर बनी हुई है और इससे दुकानदारों को भी परेशानी आ रही है।
विज्ञापन



प्रशासनिक उदासीनता पर सवाल
दुकानदारों ने बताया कि उन्होंने कई बार नगर निगम और ट्रैफिक विभाग से इस समस्या को लेकर शिकायत की है, लेकिन अब तक कोई उचित कार्रवाई नहीं हुई है। कुछ व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्दी समाधान नहीं निकाला गया, तो वे सामूहिक रूप से विरोध प्रदर्शन करेंगे। फेज-5 मार्केट में पार्किंग की समस्या सिर्फ एक सुविधा से जुड़ी नहीं रह गई है, यह अब स्थानीय व्यापार और सामाजिक जीवन को भी प्रभावित कर रही है। प्रशासन यदि समय रहते हस्तक्षेप नहीं करता, तो स्थिति और बिगड़ सकती है। व्यापारियों को उम्मीद है कि उनकी मांगों पर जल्द सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



समाधान नहीं हो रहा
हमने बार-बार प्रशासन से मांग की है कि मार्केट में अस्पताल और सरकारी स्टाॅफ के वाहनों की पार्किंग पर रोक लगाई जाए लेकिन कोई समाधान नहीं निकाला गया। - राजपाल सिंह चौधरी, प्रधान, फेज-5 मार्केट कमेटी


अलग पार्किंग बनाएं
व्यापारी सिर्फ अपना रोजगार चला रहे हैं, लेकिन पार्किंग की समस्या ने रोजमर्रा का कामकाज मुश्किल बना दिया है। प्रशासन को मार्केट के लिए अलग पार्किंग व्यवस्था करनी चाहिए। - गुरलीन सिंह ढिल्लों, दुकानदार


खाली जमीन में बनाएं पार्किंग
कई बार ग्राहक दुकानों तक पहुंच ही नहीं पाते क्योंकि उन्हें पार्किंग नहीं मिलती। हमारी कमेटी ने प्रस्ताव भेजा है कि पास में खाली जमीन में अस्पताल और पुलिस स्टाॅफ के लिए पार्किंग बनाई जाए। - अतुल कुमार, दुकानदार


हम सिर्फ लोगों को गलत जगह गाड़ियां खड़ी करने से रोक सकते हैं। अगर किसी को एमरजेंसी हो, तो हम उनकी समस्या भी समझते हैं। अगर अस्पताल या फिर क्राइम ब्रांच की किसी गाड़ी के कारण मार्केट में दिक्कत आ रही है, तो उसका भी समाधान करने का प्रयास करेंगे। संबंधित विभाग की टीम के साथ मौके का जायजा लेकर देखेंगे कि पार्किंग को लेकर क्या समाधान निकाला जा सकता है। - करनैल सिंह, डीएसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed