फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   'PGI-like facilities will be available in medical college'

‘मेडिकल कॉलेज में मिलेंगी पीजीआई जैसी सुविधाएं’

Fri, 08 Apr 2022 01:27 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
'PGI-like facilities will be available in medical college'
मोहाली। जिले के लोगों को अब सेहत से जुड़ी गंभीर से गंभीर बीमारी का इलाज करवाने चंडीगढ़ स्थित पीजीआई नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें पीजीआई जैसी अच्छी सेहत सुविधाएं डॉ. बीआर आंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में मिल जाएगी। ये बात पंजाब के नवनियुक्त सेहत मंत्री विजय सिंगला ने वीरवार को फेज-6 स्थित अस्पताल वैनों को हरी झंडी दिखाते हुए कही। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लोगों को अच्छी और निशुल्क सेहत सुविधाएं देने के लिए वचनबद्ध है। वहीं आने वाले दिनों में लोगों के हेल्थ कार्ड बनाए जाएंगे और कार्ड बनने के बाद व्यक्ति को प्रदेश के अस्पतालों में इलाज के नाम पर पैसे नहीं देने पड़ेंगे।
विज्ञापन

डा. सिंगला ने कहा कि दिन प्रतिदिन लोगों में बीमारियां के बढ़ रहे प्रभाव का बड़ा कारण वातावरण में आ रही तबदीलियां है। प्रदेशवासियों से अपील है कि वातावरण को शुद्ध बनाने में अपना अधिक से अधिक योगदान दें। हफ्ते में कम से कम एक दिन साइकिल या पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करके अपने कार्यों पर जाने की शुरुआत करें। इसके साथ ही वस्तुओं को दोबारा इस्तेमाल में लाने के प्रयत्न करने चाहिए। गेहूं, धान की खेती से निकलने का प्रयत्न करें ताकि मौजूदा समय में धान की खेती से पंजाब की धरती के नीचे पानी के गिरते स्तर को रोका जा सके। इस मौके पर विभाग के सचिव राजकमल चौधरी, एमडी भूपिंदर सिंह, डायरेक्टर डॉ. जीबी सिंह, डॉ. अविनीश कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

राज्य के अस्पताल करेंगे अपग्रेड
आने वाली पीढ़ियों को अच्छी शिक्षा, रहन-सहन और साफ-सुथरा वातावरण मुहैया करवाना फर्ज है। राज्य में मोहल्ला क्लीनिक खोलने के साथ ही के अस्पतालों को जरूरत अनुसार अपग्रेड किया जाएगा। वहीं डॉ. बीआर आंबेडकर इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज को विश्व स्तरीय सुविधाएं से लेस किया जाएगा। ये इंस्टीट्यूट पीजीआई चंडीगढ़ को टक्कर देगा और लोगों को अपने शहर में अच्छी सेहत सुविधाएं मिल जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed