फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Person injured due to being made into China

चीन में बनी डोर की चपेट में आने से व्यक्ति घायल

Mon, 21 Dec 2020 02:08 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
Person injured due to being made into China
कुराली। शहर के बाजारों में चीन में बनी डोर की बिक्री जोरों पर है और प्रशासन आंखें बंद करके बैठा है। इस डोर के कारण पिछले कई साल से हुए बहुत से हादसों में लोग घायल हो चुके हैं। इस खतरनाक डोर को बेचने से रोकने के लिए चाहे सरकार की ओर से कानून बनाए गए हैं, लेकिन यह डोर बाजार में धड़ल्ले से बेची जाती है। शहर में इस चीनी डोर के माफिया ने अभी से इसका स्टॉक जमा करना शुरू कर दिया है और बसंत पंचमी पर होने वाली सख्ती को देखते हुए इसे अभी से छोटी दुकानों में बेचना शुरू कर दिया है। इस डोर से स्थानीय शहर से अलावा अन्य शहरों में भी भयानक हादसे हो चुके हैं और लोगों ने सरकार से इस चीनी डोर पर पाबंदी लगाने की फरियाद भी की है। लेकिन इसके बावजूद यह डोर बसंत पंचमी और लोहड़ी के त्योहार पर धड़ल्ले से बेची जाती है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शनिवार की रात एक युवक चीनी डोर की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गया, जबकि उसकी पत्नी का बचाव हो गया। इस संबंधी घायल अमनदीप सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर गुरुद्वारा श्री सोलखीयां साहिब में माथा टेकने के लिए जा रहा था। इसी दौरान फ्लाईओवर से गुजरते हुए अचानक चीनी डोर उसकी गर्दन में आकर फंस गई और जल्दबाजी में गर्दन में से डोर निकालते हुए उसकी उंगलियां भी कट गई। उसने बताया कि मोटर साइकिल की स्पीड कम होने के साथ उसने हेलमेट और जाकेट पहनी हुई थी। इस कारण उसका बचाव हो गया। शहर वासियों ने शहर में बेची जा रही चीनी डोर को तुरंत जब्त करने और ऐसे दुकानदारों के खिलाफ केस दर्ज किए किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

इस हादसे के बाद सिटी इंचार्ज गुरप्रीत सिंह ने कहा कि चीनी डोर बेचने वालों को किसी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा, उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed