फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   person dies of corona in mohali, 917 infected

मोहाली में कोरोना से व्यक्ति की मौत, 917 संक्रमित

Fri, 14 Jan 2022 01:36 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
person dies of corona in mohali, 917 infected
मोहाली। जिले में कोरोना का संकट गहरा गया है। वीरवार को 917 लोग संक्रमित हुए जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 79 साल के बुजुर्ग के रूप में हुई है। उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। इसके साथ 364 लोग कोरोना को मात देकर तंदुरुस्त हुए। सक्रिय मरीजों की संख्या अब 4915 पहुंच गई। डीसी ईशा कालिया ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने लोगों को नसीहत दी है कि एक तो वह कोरोना गाइडलाइन का पालन करें। साथ ही टीकाकरण करवाएं, तभी महामारी को मात दी जा सकती है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, जिले में कोरोना संक्रमण काफी तेज गति से बढ़ रहा है। मोहाली शहरी एरिया और ढकोली में संक्रमण के ज्यादा केस आ रहे हैं। इसके अलावा अब महामारी ने गांवों में भी दस्तक दे दी है। हालांकि राहत की बात यह है कि सेहत मुलाजिमों व आशा वर्कर्स ने हड़ताल खत्म कर मोर्चा संभाल लिया है। संक्रमितों में ढकोली-289, डेराबस्सी-38, लालडू-3, बूथगढ़-22, घंडूआ-28, खरड़-138, कुराली-9, मोहाली-387 और बनूड़ के तीन मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन

104 पर काल कर ले सकते हैं सलाह
सिविल सर्जन डॉ. आदर्श पाल कौर ने बताया कि यदि किसी को सर्दी, जुकाम और खांसी की दिक्कत है तो वह तुरंत इलाके की सरकारी सेहत संस्थाओं से संपर्क करे। डॉक्टर की सलाह के बाद कोरोना जांच करवाएं। इसके अलावा मेडिकल हेल्पलाइन 104 चौबीस घंटे चल रही है। कोई भी व्यक्ति वहां पर कॉल कर सकता है। जिक्रयोग है कि जिले में अब तक कोरोना के कुल 74982 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 68988 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि 1079 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed