फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   People's allegation, the builder is charging double the maintenance fees for not getting the work done

Mohali News: लोगोें का आरोप, काम होते नहीं मेंटेनेंस फीस दोगुनी वसूल रहा बिल्डर

Thu, 08 Jun 2023 02:39 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Thu, 08 Jun 2023 02:39 AM IST
विज्ञापन
People's allegation, the builder is charging double the maintenance fees for not getting the work done
जीरकपुर। ढकोली क्षेत्र में स्थित ओपेरा गार्डन सोसायटी के निवासियों ने बुनियादी सुविधाएं न मिलने पर कॉलोनाइजर के खिलाफ सोसायटी के गेट पर धरना दिया। इस दौरान सोसायटी के निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी सोसायटी करीब 20 साल पुरानी है और तब से लेकर आज तक लोगों को बुनियादी सुविधाओं के लिए तरसना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सोसायटी निवासी शाहिद अहमद, साहिल सिंगला, अनुराग मिड्डा, अजय शर्मा, कर्नल खत्री, लीला व सुषमा ने बताया कि बिल्डर पहले उनसे 1500 रुपये मेंटेनेंस के नाम पर लेता था, जो वह टाइम पर देते लेकिन जब सुविधाओं की बात की जाती थी तो टाल-मटोल करने लगता था। इसके चलते लोगों ने मेंटेनेंस देनी बंद कर दी। उसके बाद बिल्डर ने मेंटेनेंस फीस बढ़ाने की बात कही और 2500 रुपये देकर सुविधाएं देने की बात कही। इस पर लोगों ने हामी भरी, लेकिन उसके बाद भी लोगों के काम नहीं हुए। इसके बाद बिल्डर उनसे तीन हजार रुपये मेंटेनेंस देने की बात कही तो धरना शुरू किया।
विज्ञापन


लोगो ने बताया कि बिल्डर ने पॉवर बैकअप काट दिया है जबकि गर्मी के मौसम में लोग परेशान हो रहे हैं। पार्किंग की सुविधा नहीं है, बेसमेंट की छत हमेशा टपकती रहती है। खाली और वॉकिंग एरिया में इतना घास है की पैदल चलना भी मुश्किल है। इस कारण लोग बेहद परेशान हो चुके हैं। लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगे जल्द न मांगी गई तो वे प्रदर्शन और तेज कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछेक घरों का पावर बैकअप बंद किया गया है, क्योंकि वह मेंटेनेंस चार्जेस नहीं दे रहे हैं। यदि परेशानी होती तो सभी घरों को होती। सोसायटी में और भी घर हैं जो धरना नहीं दे रहे हैं और अपने घरों में बैठे हुए हैं। मेंटेनेंस देने शुरू करेंगे तो उनको सुविधाएं भी मिलनी शुरू हो जाएंगी। -अजय वीर सहगल, बिल्डर ओपेरा गार्डन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed