फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   People upset due to supply of gas cylinders getting affected since last one week

Mohali News: एक सप्ताह से गैस सिलिंडरों की सप्लाई प्रभावित होने से लोग परेशान

Tue, 09 Jan 2024 09:03 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Tue, 09 Jan 2024 09:03 PM IST
विज्ञापन
People upset due to supply of gas cylinders getting affected since last one week
ट्रक संचालकों की हड़ताल से बिगड़े हालात अब तक नहीं सुधरे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। शहर में पिछले एक सप्ताह से गैस सिलिंडर की सप्लाई प्रभावित होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रक संचालकों की हड़ताल से बिगड़े हालात अब तक नहीं सुधरे हैं।
बता दें कि दो जनवरी के बाद से किसी भी व्यक्ति को शहर में जरूरत के मुताबिक सिलिंडर नहीं मिले हैं, क्योंकि एक जनवरी से केंद्र सरकार ने सड़क हादसों के मामले पर कड़ा फैसला सुनते हुए उसे लागू करने का आदेश जारी किया था। इसके बाद देश भर में ट्रक चालकों ने हड़ताल कर दी थी, जिस कारण हर तरह की सप्लाई ठप हो गई थी। हालांकि वह हड़ताल एक दिन ही चली और उसके बाद हड़ताल समाप्त कर दी गई, लेकिन इस परेशानी की भरपाई अब तक नहीं हो पाई है और अभी तक सप्लाई अपनी रेंज में नहीं आ पाई है। एक गैस एजेंसी के संचालक प्रदीप संधू का कहना है कि 20 सिलिंडर स्टॉक में होते हैं, लेकिन कतार में 100 लोग रहते हैं, ऐसे में समझ नहीं आ रहा कि सप्लाई कैसे पूरी करें। बता दें कि बाकी चीजों की सप्लाई नियंत्रित हो गई हैं, लेकिन गैस सिलिंडर की सप्लाई अब तक प्रभावित है। जिन लोगों ने 30 दिसंबर के बाद सिलिंडर बुक करवाए थे, उन्हें भी सप्लाई पूरी नहीं हो रही है। शहर में बहुत सारे लोग ऐसे हैं, जिनके गैस सिलिंडर खत्म हो चुके हैं और गैस की जगह लकड़ी व डीजल जलाना पड़ रहा है। गैस सिलिंडर के बजाय लोग आम चूल्हे पर खाना बना रहे हैं। समस्या की बात तो यह है कि अभी दो-तीन दिन और सप्लाई प्रभावित रहने की बात बताई जा रही है।
विज्ञापन


कोट्स
30 दिसंबर के बाद के जितनी भी बुकिंग है, किसी की भी बुकिंग अभी पूरी नही हुई है। दो जनवरी को हुई हड़ताल के बाद से अभी तक सप्लाई पूरी नहीं हो पाई है। यह समस्या कंपनी की तरफ से आ रही है। हमारे पास तो स्टॉफ भी पूरा है ओर सप्लाई करने के सभी साधन पूरे हैं। जैसे ही सप्लाई आती है, हम साथ के साथ भेज देते हैं। -संजीव सिंगला, संचालक मिलखी गैस एजेंसी, जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट्स
ट्रकों की एक दिन की हड़ताल से अब तक सप्लाई पहले की तरह नहीं हो पाई है। पहले जहां एक दिन दो से तीन ट्रक सप्लाई के आ जाते थे। वहीं अब दिन में केवल एक ही ट्रक आता है। एक ट्रक में करीब 350 सिलिंडर होते हैं, जबकि उपभोक्ता बहुत ज्यादा हैं। जब तक सप्लाई पहले की तरह नहीं होती, तब तक ग्राहकों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। -कुलविंदर सिंह, मैनेजर, इंडेन गैस एजेंसी, जीरकपुर


कोट्स
सिलिंडर कल खत्म हो गया था, तीन जनवरी को बुक कर दिया था, लेकिन अभी तक सिलिंडर नहीं मिला है। दोबारा से पुराने जमाने की तरह डीजल व कैरोसीन से स्टोव जलाने पड़ रहे हैं। यदि सप्लाई जल्द न ठीक हुई तो बहुत ज्यादा परेशानी आ जाएगी। -गौरव, निवासी बलटाना


कोट्स
केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ ट्रकों संचालकों ने हड़ताल कर दी। इसका खामियाजा हम लोगों को झेलना पड़ रहा है। यदि सरकार का विरोध करना है तो करो, लेकिन जनता को परेशान मत करो। लोग तो पहले ही महंगाई की मार झेल रहे हैं। यदि सप्लाई नहीं आएगी तो लोगों को ब्लैक व महंगे भाव में सिलिंडर लेने पड़ेंगे। सरकार को इसमें दखल देकर सप्लाई ठीक करवानी चाहिए, ताकि लोग परेशान न हों। -अशोक कुमार, निवासी एकेएस कॉलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed