फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   People troubled by filth in the Phase-2 market parking area

Mohali News: फेज-2 की मार्केट पार्किंग में गंदगी से लोग परेशान

Fri, 18 Sep 2026 02:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
People troubled by filth in the Phase-2 market parking area
मोहाली। मैं फेज-2 के रेजिडेंशियल एरिया में रहता हूं। मार्केट की पार्किंग में नियमित सफाई नहीं होने से मुझे और यहां आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पार्किंग में जगह-जगह कूड़ा और गंदगी जमा रहती है। सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण बदबू भी बनी रहती है। मार्केट में रोजाना बड़ी संख्या में ग्राहक और वाहन पहुंचते हैं। इसके बावजूद पार्किंग की सफाई पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा। कूड़ेदान के आसपास भी गंदगी दिखाई देती है, जिससे दुकानदारों और ग्राहकों को परेशानी होती है। बरसात के दिनों में समस्या और बढ़ जाती है और गंदगी के कारण मच्छरों की समस्या भी पैदा होती है। संबंधित विभाग नगर निगम से मैंने पार्किंग की नियमित सफाई करवाने और कूड़ा उठाने की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्केट में आने वाले लोगों की सुविधा को देखते हुए सफाई व्यवस्था की नियमित निगरानी होनी चाहिए। - प्रभजोत सिंह निवासी फेज-2 , मोहाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed