{"_id":"65415e10809f96db0f098497","slug":"people-protested-against-illegal-shops-being-built-on-the-roadside-mohali-news-c-71-1-mli1003-7347-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: सड़क किनारे बनाई जा रहीं अवैध दुकानों का लोगों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: सड़क किनारे बनाई जा रहीं अवैध दुकानों का लोगों ने किया विरोध
विज्ञापन
जीरकपुर। पटियाला रोड स्थित एकेएस सोसाइटी के लोगों ने फौजी ढाबे से गांव भबात को जाने वाली सड़क पर बनाई जा रहीं पांच अवैध दुकानों की लिखित शिकायत दी है। लेकिन शिकायत के बावजूद नगर परिषद के अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे और दुकानों का निर्माणकार्य धड़ल्ले से जारी है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन अधिकारी किसी दबाव के चलते दुकानों का काम बंद करवाने असफल साबित हो रहे हैं। इसके चलते अवैध निर्माण करने वाले लोगों के हौसले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। सोसाइटी के करीब दो दर्जन लोगों ने इन अवैध निर्माण के खिलाफ नगर परिषद में लिखित शिकायत दी, बावजूद इसके निर्माण कार्य जारी है। सोसाइटी निवासी करण शर्मा, मनदीप सिंह, जसविंदर सिंह, दीप सिंह, कुलदीप सिंह, सतवीर सिंह, राजवीर सिंह, इंद्र मोहन सिंह, मेवा सिंह, बलविंदर सिंह व अन्य लोगों ने नगर परिषद को दी गई शिकायत में बताया के फौजी ढाबे से भबात को जाने वाली सड़क किसी व्यक्ति द्वारा बिना नक्शा पास करवाए पांच दुकानें बनाई जा रही है। इन दुकानों के आगे बिलकुल भी पार्किंग नहीं छोड़ी जा रही। यह सड़क पहले ही बहुत संकरी है और यहां से रोजाना हजारों लोग व बड़े वाहन निकलते हैं। यदि आमने सामने वाहन आ जाते हैं तो एक वाहन को निकालने के लिए दूसरे वाहन को एक साइड में रुकना पड़ता है। ऐसे में यदि यहां पांच दुकानें और बन गई तो वाहनों का निकलना मुश्किल हो जाएगा।
जबकि यह प्लॉट रेजिडेंशियल है, जिस पर अवैध ढंग से नियमों के उलट दुकानें बनाई जा रही है। पहले भी यहां अवैध ढंग से दुकानें बनाई गई थी तो उनकी शिकायत भी उस समय की थी। लोगों ने आरोप लगाया के सरकार की आंखों में धूल झोंककर रिहायशी प्लॉट पर व्यापारिक निर्माण कर राजस्व विभाग को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। लोगों ने नगर परिषद के अधिकारियों से मांग की के इन दुकानों के निर्माण को बंद करवाकर यहां रिहायशी मकान बनने की ही इजाजत दी जाए ताकि लोगों को आने वाले दिनों में परेशानी ना झेलने पड़े।
कोट्स
सोसाइटी के लोगों ने हमें शिकायत दी थी जिसके बाद काम बंद करवा दिया गया था। लोगों की मांग के अनुसार यहां रिहायशी व नक्शे के मुताबिक ही निर्माण करने की इजाजत दी जाएगी। किसी को भी अवैध निर्माण नहीं करने दिया जाएगा। - रवनीत सिंह, कार्यकारी अधिकारी, जीरकपुर