फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   People protested against garbage processing plant

Mohali News: कचरा प्रसंस्करण प्लांट का विरोध, लोगों ने किया प्रदर्शन

Thu, 13 Feb 2025 11:42 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
People protested against garbage processing plant
कचरा को लेकर विरोध जताते लोग। संवाद 
मोहाली। फेज-5 के साथ लगते शाहीमाजरा के आरएमसी सेंटर के पास कचरा प्रसंस्करण प्लांट लगाने के विरोध में वीरवार को फिर से स्थानीय निवासियों ने प्रदर्शन किया। पूर्व पार्षद अशोक झा की अगुवाई में लोगों ने इस प्लांट का विरोध किया। पार्षद जगदीश जग्गा के कहने पर मेयर अमरजीत सिंह सिद्धू भी मौके पर पहुंचे और लोगों से बात की। इससे पहले लोगों ने प्लांट लगाने के लिए किए जा रहे कार्य को रुकवा दिया था। अशोक झा व अन्य निवासियों ने कहा कि नगर निगम ने पहले ही नियमों का उल्लंघन कर ग्रीन बेल्ट में कूड़ा एकत्रित करने के लिए आरएमसी सेंटर बनाया है। अब यहां गीले कचरे का प्रसंस्करण प्लांट लगाया जा रहा है, जो पूरी तरह से अवैध है।
विज्ञापन

शहर से दूर करें स्थापित
उन्होंने कहा कि इसलिए कूड़ा प्रसंस्करण इकाई को आवासीय क्षेत्र से दूर स्थापित किया जाना चाहिए क्योंकि यह क्षेत्र फेज-5, फेज-4, औद्योगिक क्षेत्र फेज-5, 4, महिंद्रा ट्रैक्टर लिमिटेड और गांव शाहीमाजरा में स्थित है। यह शहर से जुड़ा हुआ इलाका है। इस बीच पार्षद जगदीश सिंह जग्गा भी वहां पहुंचे और क्षेत्रवासियों की मांग का समर्थन किया। इसके बाद उनके द्वारा मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू को बुलाया गया। मेयर ने निवासियों से काम न रोकने की अपील की और कहा कि वे सभी नगर निगम कार्यालय में आएं ताकि निगम कमिश्नर व अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में बातचीत करके इस मसले का हल निकाला जा सके। दूसरी और लोगों ने साफ कहा है कि अगर काम को न रोका गया तो लोगों द्वारा यहां पर संघर्ष शुरू किया जाएगा और किसी भी हालत में यह प्लांट नहीं लगाने दिया जाएगा।
विज्ञापन



समाधान की मांग को लेकर डीसी से की मुलाकात
विरोध के बाद लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल ने इस मुद्दे के समाधान की मांग को लेकर डीसी से भी मुलाकात की। लोगों ने उनको बताया कि यह रिहायशी क्षेत्र है। गमाडा के अनुसार इस क्षेत्र को ग्रीन बेल्ट क्षेत्र के रूप में मान्यता दी गई है। नगर निगम ने उक्त कार्य के लिए गमाडा से आवश्यक मंजूरी नहीं ली है। इसके साथ ही नगर निगम ने भी अपने सभी आरएमसी प्लांट को शहर से बाहर स्थापित करने के संबंध में उच्च न्यायालय में शपथ पत्र दिया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद भी आवासीय क्षेत्र में यह प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित कर शहरवासियों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed