{"_id":"686987627beb750ea8025061","slug":"people-of-platinum-homes-society-are-troubled-by-waterlogging-empty-plots-are-filled-with-water-mohali-news-c-71-1-spkl1025-130879-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: प्लेटिनम होम्स सोसाइटी के लोग जलभराव से परेशान, खाली प्लॉट में भरा है पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: प्लेटिनम होम्स सोसाइटी के लोग जलभराव से परेशान, खाली प्लॉट में भरा है पानी
विज्ञापन
जीरकपुर। पिछले दिनों हुई भारी बारिश के कारण प्लेटिनम होम्स सोसाइटी के फ्लैटों की दीवार के साथ खाली पड़े खेतों में करीब पांच से छह फुट पानी जमा हो गया है। इसकी कोई निकासी नहीं है। प्लेटिनम होम्स के निवासी ओंकार सिंह सैनी के नेतृत्व में लोगों ने इस खाली पड़े प्लाॅट से पानी की निकासी के लिए नगर परिषद जीरकपुर के कार्यकारी अधिकारी को मांग पत्र सौंपा था। इस संबंध में अध्यक्ष ओंकार सिंह सैनी ने कहा कि अगर और बारिश हुई तो उनकी सोसाइटी में बने फ्लैटों को नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने मांग की थी कि जल्द से जल्द इस बरसाती पानी को निकाला जाए, ताकि किसी भी निवासी को नुकसान न पहुंचे। उन्होंने बताया कि नगर परिषद अधिकारियों को तीन दिन पहले मिलकर मांग पत्र दिया था और उसके बाद कार्यकारी अधिकारी ने नगर परिषद के मुलाजिमों को भेजा था। वे मौका देखकर वापस चले गए लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि इस पानी से फ्लैटों को नुकसान हो सकता है। इसकी जिम्मेदारी नगर परिषद जीरकपुर की होगी। इस मौके पर ओंकार सिंह सैनी, अनिल शर्मा, तरसेम सिंह, निखिल, सतीश ने नगर परिषद से उनकी समस्या का जल्द और समाधान करने की मांग की है।
लोगों की शिकायत पर मौका देख लिया है। यह पानी प्लैटिनम होम्स सोसाइटी में नहीं बल्कि समिति के बाहर किसी की निजी जमीन में भरा हुआ है। किसी की निजी जमीन से पानी निकालना उस जमीन के मालिक का काम है। यह काम नगर परिषद का नहीं है। - रामगोपाल, सेनेटरी इंस्पेक्टर नगर परिषद जीरकपुर।
विज्ञापन
लोगों की शिकायत पर मौका देख लिया है। यह पानी प्लैटिनम होम्स सोसाइटी में नहीं बल्कि समिति के बाहर किसी की निजी जमीन में भरा हुआ है। किसी की निजी जमीन से पानी निकालना उस जमीन के मालिक का काम है। यह काम नगर परिषद का नहीं है। - रामगोपाल, सेनेटरी इंस्पेक्टर नगर परिषद जीरकपुर।
विज्ञापन