फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   People of Nayagaon in panic 22 feet road reduced to one foot due to strong current of Patiala's Rao river

नयागांव के लोग दहशत में: पटियाला की राव नदी के तेज बहाव से 22 फीट की सड़क एक फीट की बची, मदद की गुहार

Thu, 04 Sep 2025 02:08 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव
संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 04 Sep 2025 02:08 PM IST
सार

नयागांव निवासियों  की चिंता अभी बनी हुई है। लोगों का कहना है कि खतरा अभी टला नहीं है। अगर इलाके में तेज बारिश और ऊपर पहाड़ों से ज्यादा नदी में बरसात का पानी आता है तो फिर दोबारा खतरनाक स्थिति हो सकती है।  

विज्ञापन
People of Nayagaon in panic 22 feet road reduced to one foot due to strong current of Patiala's Rao river
पटियाला की राव नदी से कटी सड़क - फोटो : संवाद

विस्तार

नयागांव पटियाला की राव नदी के साथ लगती 22 फीट चौड़ी सड़क बुधवार को बारिश के तेज पानी के बहाव के कारण कट कर मात्र एक फीट तक रह गई थी। नयागांव को बाढ़ से बचने के लिए नयागांव निवासियों के साथ सभी पार्षद और नेताओं ने मिलकर रात 10 से 11 बजे तक सड़क को ठीक करने के लिए काम किया। लेकिन अभी बहुत काम बाकी है। 
विज्ञापन




गुरुवार को दोबारा मौके पर पहुंचे भाजपा के सीनियर नेता विनीत जोशी ने बताया कि बुधवार रात वे लोगों के साथ तेज पानी के कारण कटी सड़क के हिस्से को ठीक करने में लगे रहे। हालांकि मौके पर प्रशासन की टीम पहुंच गई थी, लेकिन जो काम प्रशासन को समय पर करना चाहिए था वह नहीं हुआ। प्रशासन की तरफ से पोकलेन मशीन भी 3:30 बजे के करीब आई जिसने जाकर नदी से बड़े-बड़े पत्थर ऊपर उठाकर रखे। तब जाकर लोगों ने राहत की  सांस ली। लेकिन आज भी पटियाला की राव नदी के साथ लगती सड़क पर काफी काम बाकी है। जिसकी वजह से नयागांव निवासियों  की चिंता अभी बनी हुई है। लोगों का कहना है कि खतरा अभी टला नहीं है। अगर इलाके में तेज बारिश और ऊपर पहाड़ों से ज्यादा नदी में बरसात का पानी आता है तो फिर दोबारा खतरनाक स्थिति हो सकती है। नया गांव के लोगों ने प्रशासन और सरकार से अपील की है समय रहते उचित कदम उठाए जाएं ताकि किसी आपात से स्थिति से बचा जा सके।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed