फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   People of Mohali Phase-5 are upset, demand removal of garbage dump

Mohali News: मोहाली फेज-5 के लोग परेशान, कूड़ा डंप हटाने की मांग

Fri, 18 Jul 2025 12:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
People of Mohali Phase-5 are upset, demand removal of garbage dump
मोहाली। फेज-5 के निवासियों ने कूड़ा डंपिंग साइट को तुरंत हटाने की मांग की है। स्वराज ट्रैक्टर फैक्टरी के पीछे बने इस डंपिंग साइट से कई वर्षों से स्थानीय लोग परेशान हैं। यहां रहने वाले लोगों का कहना है कि वे 45-50 सालों से इस क्षेत्र में रह रहे हैं, लेकिन करीब 20 सालों में यहां अस्थायी तौर पर शुरू हुआ कूड़ा डंप अब एक स्थायी और बड़ा कूड़ा घर बन चुका है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस जगह से लगातार बदबू आती है। मच्छर और मक्खियां पनप रहे हैं। इससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है जब गंदगी फैलकर सड़कों तक आ जाती है। खुले में खिड़की तक नहीं खोली जा सकती और आस-पास घूमना-फिरना भी दूभर हो गया है। लोगों ने कई बार इस कूड़ा डंप को हटाने की अपील की, लेकिन हाल ही में प्रशासन ने उल्टा यहां कूड़े की मात्रा और बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों ने कहा कि यह कदम बेहद दुखद और परेशान करने वाला है क्योंकि अब और अधिक गंदगी यहां लाई जा रही है। आवारा जानवर भी यहां फैले कचरे को इधर-उधर फैलाते हैं, जिससे पूरी कॉलोनी में गंदगी फैल रही है।
विज्ञापन


निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस डंपिंग पॉइंट को आवासीय क्षेत्र से दूर किसी उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। साथ ही इलाके की सफाई कर लोगों को फिर से साफ-सुथरा और सुरक्षित माहौल दिया जाए। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे सामूहिक रूप से आगे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed