Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   People of IT and Aero City are troubled by stray dogs

Mohali News: आईटी और एरो सिटी के लोग आवारा कुत्तों से परेशान

Sat, 12 Apr 2025 01:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
People of IT and Aero City are troubled by stray dogs
कुत्तों की परेशानी बताती महिला। संवाद 
मोहाली। एरो और आईटी सिटी में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता चला जा रहा है। दिन हो या फिर रात, घरों के बाहर खुंखार कुत्ते हर समय घूमते नजर आते हैं। आरडब्ल्यूए संगठन के ज्वाइंट प्रेसिडेंट गुरिंदर सिंह ने बताया कि कुत्तों की जनसंख्या चार वर्षों में काफी बढ़ गई है। यहां कई रेजिडेंट्स कुत्तों का शिकार बन चुके हैं।
विज्ञापन

डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी इस समस्या के बारे में सीए गमाडा और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को पत्र लिख चुके हैं, लेकिन कुत्तों की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। कुछ दिन पहले एरो सिटी के ब्लॉक डी में एक महिला के पैर में इतनी बुरी तरह काटा था कि उसके पैर की हड्डी तक दिखाई देने लगी थी। एरो सिटी के रेजिडेंट्स का कहना है कि एरो सिटी और आईटी सिटी में अधिकतर पागल किस्म के कुत्ते घूमते हैं जो मौका मिलते ही किसी को भी काट लेते हैं।
विज्ञापन



करेंगे प्रदर्शन
कुत्तों की समस्या का निस्तारण न हुआ तो एयरपोर्ट चौक पर संगठन के पदाधिकारी और रेजिडेंट्स मिलकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान एयरपोर्ट रोड भी बंद करेंगे। - गुरिंदर सिंह, ज्वाइंट प्रेसिडेंट, आरडब्ल्यूए, एरो सिटी और आईटी सिटी मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन



शेल्टर हाउस बनाए प्रशासन
प्रशासन अगर एरो सिटी और आईटी सिटी के साथ मोहाली के हर क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित देखना चाहते हैं तो उसे कुत्तों के लिए जल्द से जल्द शेल्टर हाउस बनाने पर जोर देना चाहिए। -वासुदेव गुप्ता, रेजिडेंट्स ब्लॉक ए एरो सिटी

हर समय रहता है खतरा
रेजिडेंट्स को कुत्तों से हर समय खतरा बना रहता है। बड़े हों या बच्चे किसी को भी कुत्ते अपना शिकार बना लेते हैं। - नितीश गर्ग, ब्लॉक सी एरो सिटी

रातभर भौंकते हैं कुत्ते
रात को कुत्ते भौंकना शुरू करते हैं तो नींद भी नहीं आती है। सुबह से लेकर शाम तक आवारा कुत्तों का आतंक जारी रहता है। हर गली में कुत्ते झुंड बनाकर घूमते नजर आते हैं। -जसकरन सिंह, रेजिडेंट्स ब्लॉक डी, आईटी सिटी



कुत्तों से फैली दहशत
कुत्तों के आतंक की वजह से इतनी दहशत है कि अपने घरों से बाहर कोई भी रेजिडेंट्स बच्चों को अकेले नहीं जाने देते हैं। बच्चों और बड़ों सबको कुत्तों से खतरा बना रहता है। -रूबी, रेजिडेंट्स ब्लॉक डी आईटी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed