फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   People not getting vaccinated, increased corona infection

टीकाकरण नहीं करवा रहे लोग, कोरोना संक्रमण में हुई वृद्धि

Mon, 22 Aug 2022 01:48 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
People not getting vaccinated, increased corona infection
मोहाली। जिले में लोग सरकार की ओर से किया जा रहा निशुल्क टीकाकरण का लाभ नहीं उठा रहे हैं। इसका असर यह है कि संक्रमण धीरे-धीरे अपनी रफ्तार बढ़ाने में लगा हुआ है। बीते एक हफ्ते की बात करें तो 400 से अधिक लोगों को संक्रमण अपनी चपेट में लेकर बीमार कर चुका है। हालांकि सेहत विभाग द्वारा टीकाकरण को लेकर जगह-जगह शिविर तक लगाए जा रहे हैं, परन्तु लोग टीकाकरण करवाने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे। जबकि लोगों के हालात ऐसे ही रहे तो वो दिन दूर नहीं, जब संक्रमण के फैलाव के चलते प्रशासन को पाबंदियां लगाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, जिले में संक्रमण की चेन लगातार बढ़ते हुए एक के बाद एक लोगों को अपनी चपेट में लेकर बीमार कर रही है और लोग है कि कोविड-19 की गाइडलाइंस का पालना तक नहीं कर रहे। वहीं, मार्केटों में घूमते समय एक दूसरे से सामाजिक दूरी के नियम की पालना नहीं कर रहे और न ही मुंह पर मास्क व सेनिटाइजर को अपने साथ रख रहे हैं। लोगों की यह लापरवाही आगे चलकर दूसरे लोगों की जान को खतरे में डाल रही है और खासकर उन लोगों को जान खतरे में डाल रहे हैं, जो गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं। सिविल सर्जन डॉ. आदर्शपाल कौर ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि सेहत विभाग द्वारा टीकाकरण निशुल्क किया जाता है और जिन लोगों ने अभी तक टीकाकरण नहीं करवाया। वो लोग पास के सेहत केंद्रों में जाकर टीकाकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed