फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   People mobilized over the problem of garbage disposal plant of Jagatpura, told the problem to the MLA

Mohali News: जगतपुरा के कूड़ा निस्तारण प्लांट की समस्या को लेकर लोग लामबंद, विधायक को बताई समस्या

Tue, 24 Jun 2025 01:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
People mobilized over the problem of garbage disposal plant of Jagatpura, told the problem to the MLA
मोहाली। फेज-11 के नजदीक गांव जगतपुरा में नगर निगम की तरफ से लगाए कूड़ा निस्तारण प्लांट की समस्या को लेकर लामबंद क्षेत्र के लोगों ने पार्षदों के साथ विधायक कुलवंत सिंह से मुलाकात की। इस दौरान लोगों ने कूड़ा निस्तारण प्लांट के कारण आ रही समस्या से विधायक को अवगत करवाया। उन्होंने इस प्लांट को तुरंत दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग की। लोगों से मिलने के बाद विधायक कुलवंत सिंह ने लोगों को स्थायी समाधान का भरोसा दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों के अधिकारियों से बात कर जल्द ही इस मुद्दे का हल निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। फेज-11 के पास जगतपुरा में नगर निगम की तरफ से लगाए कूड़ा निस्तारण प्लांट के विरोध में क्षेत्र के लोग एकजुट हो गए थे। प्लांट के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने मिलकर नगर निगम के इस प्लांट का विरोध भी किया है।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि इस प्लांट के कारण कूड़े का पहाड़ बन चुका है, इससे इलाके में बदबू फैल रही है। इससे लोगों का जीना दूभर हो गया है। इससे न केवल सांस लेने में दिक्कत पैदा कर रही है, बल्कि गंभीर बीमारियों के फैलने का भी खतरा बना हुआ है। इस मौके पर पार्षद कुलवंत सिंह कलेर, फेज-11 मंदिर के प्रधान प्रमोद मिश्रा, गौरव जैन, वातावरण सोसाइटी के प्रधान गुरमेल सिंह मौजोवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed