फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   people house made airocity at mohali

अब मोहाली की एयरोसिटी में बनेंगे लोगों के आशियाने

Thu, 18 Dec 2014 03:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Thu, 18 Dec 2014 03:32 PM IST
विज्ञापन
people house made airocity at mohali

एयरोसिटी प्लॉट विजेता अब अपने सपनों का घर जल्दी बना पाएंगे। गमाडा ने प्लॉट विजेताओं को कब्जा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके अलावा एयरोसिटी रोड पर बन रहे पुल का काम भी आखिरी चरण में है। उम्मीद है कि इसी महीने के अंत तक पुल की एक साइड का काम पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गमाडा ने एयरोसिटी में छह कैटेगरी की चार हजार प्लॉटों की स्कीम निकाली थी। इनमें 150 और 250 को छोड़कर सभी श्रेणी के प्लॉटों का नंबरिंग ड्रॉ भी हो गया है। साथ ही गमाडा ने अब लोगों को प्लॉटाें का पजेशन देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके अलावा एयरोसिटी में रोड नेटवर्क, लाइट्स, पार्क, पानी व सीवरेज समेत अन्य सारी सुविधाएं भी तैयार कर ली हैं।
विज्ञापन


गमाडा द्वारा एयरोसिटी पूरी तरह सिंगापुर की तर्ज पर बनाई जा रही है। यह सिटी सीधे नए बन रहे एयरपोर्ट से जुड़ेगी। इसके एक हिस्से पर आईटी सिटी बन रही है और इसके अलावा उक्त एरिया में कजौली वाटर वर्क्स से पानी की सप्लाई होगी। जिक्रयोग है कि यह गमाडा का ड्रीम प्रोजेक्ट था और इस प्रोजेक्ट ने गमाडा को देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी प्रसिद्धी दिलाई थी। कई विदेशी डेलीगेट भी एयरोसिटी का मुआयना कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


250 वर्ग गज के प्लॉटों का नंबरिंग ड्रॉ
सेक्टर-70 स्थित कम्युनिटी सेंटर में बुधवार को 250 वर्ग गज के 545 प्लॉटों का नंबरिंग ड्रॉ हुआ। ड्रॉ में काफी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। ड्रॉ की सारी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करवाई गई।


वहीं, ड्रॉ में सरकार के विशेष मेंबर भी मौजूद रहे। गमाडा अधिकारियों ने बताया कि 150 और 250 वर्ग गज के लोगों को प्लॉटों का पजेशन 90 दिन के बाद दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed