{"_id":"65f852b348f99e1eff0858d4","slug":"people-got-scared-after-seeing-a-person-roaming-around-in-phase-3-market-with-a-pistol-on-his-waist-mohali-news-c-71-1-spkl1001-112782-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: फेज 3 की मार्केट में कमर पर पिस्टल लगा घूम रहे व्यक्ति को देख घबराए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: फेज 3 की मार्केट में कमर पर पिस्टल लगा घूम रहे व्यक्ति को देख घबराए लोग
विज्ञापन
एनकाउंटर और गैंगवार की आशंका में लोगों रही चर्चा, मटौर थाना पुलिस ने साधी चुप्पीसंवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। एक ओर चुनाव आयोग के निर्देशों पर मोहाली प्रशासन लोगों से अपने हथियार जमा करवाने की अपील कर रहा है, ताकि जिले में शांति का माहौल बना रहे। वहीं मोहाली फेज 3 के बाजार में एक व्यक्ति सरेआम पिस्टल कमर में डालकर घूमता रहा, इससे लोग दहशत में आ गए। आशंका जताई जा रही है कि वह एक पुलिस मुलाजिम था, लेकिन बिना वर्दी हथियार का प्रदर्शन करना लोगों में चर्चा का विषय बना रहा।
दरअसल फेज 3बी2 की मार्किट में रविवार रात को लगभग सवा 10 में दो व्यक्ति घूमते नजर आए। इनमें से एक ने टी-शर्ट के ऊपर अपनी कमर पर पिस्टल लगाई थी, जो सरेआम नजर आ रही थी। ऐसे में वहां से गुजर कुछ लोग दहशत में आ गए। जिसके बाद कुछ लोगों ने दोनों की फोटो और वीडियो भी बना ली।
सोमवार सुबह इस घटना को लेकर जब स्थानीय पुलिस थाने मटौर के थाना प्रभारी गब्बर सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि हो सकता है वह पुलिसकर्मी हों। अक्सर पुलिसकर्मी सिविल में गश्त पर निकलते हैं। हालांकि उनके साथ मुलाजिमों की तस्वीर और वीडियो साझा करने के बावजूद उन्होंने फोन पर कोई उत्तर नहीं दिया। पिस्टल लगाकर घूम रहा व्यक्ति फेज 3 में पुलिस वैन के बाहर खड़े मटौर थाने के एक एएसआई से मिलकर आगे गुजरा था।
विज्ञापन
वहीं एसएसपी डा. संदीप गर्ग ने एक प्रेसवार्ता के दौरान एक प्रश्न पर कहा कि यदि कोई इस प्रकार पिस्टल लगाकर बाजार में घूम रहा था तो उसकी जांच की जाएगी। ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि अगर मुलाजिम को भी सिविल में हथियार लेकर निकलना है तो उसका प्रदर्शन क्यों किया जा रहा था। आम लोगों के लिए यह दहशत का पर्याय बन गया। बता दें कि जिले में पुलिस की कमजोर गश्त और कानून-व्यवस्था के चलते आए दिन संगीन वारदातें हो रही हैं। इससे जिला वासी भी घबराए हुए हैं। ऐसे में बिना वर्दी के पुलिस मुलाजिम द्वारा पिस्टल को प्रदर्शित करते हुए निकलने से लोगों में घबराहट पैदा हुई। लोगों ने बताया कि इस दृश्य को देखकर वह काफी घबरा गए थे और उन्हें लगा कि बाजार में कोई एनकाउंटर होने वाला है या कोई गैंगवार की वारदात होने वाली है। बता दें कि हाल ही में होमलैंड सोसाइटी के गेट पर फायरिंग की संगीन वारदात हो चुकी है।