फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   People gathered in the gurudwara Shri Guru Angad Dev ji and asked the people from the Gurdwara Prabandhak Committee

गुरुद्वारा श्री गुरु अंगद देव जी में एकत्रित होकर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से लोगों ने मांगा हिसाब

Tue, 04 May 2021 02:28 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
People gathered in the gurudwara Shri Guru Angad Dev ji and asked the people from the Gurdwara Prabandhak Committee
डेराबस्सी। स्थानीय अनाज मंडी में स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु अंगद देव जी में भारी संख्या में एकत्रित होकर लोगों ने एक मीटिंग कर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से हिसाब मांगा। जबकि कमेटी इसमें टालमटोल कर रही है, इस कारण यहां माहौल तनावपूर्ण है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर काबिज प्रबंधक कमेटी ने इस मामले को राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा कि कोरोना काल के दौरान भी गुरुद्वारा साहिब में मीटिंग करने की शिकायत पुलिस को दी है। गुरुद्वारा साहिब में महिलाओं समेत एकत्रित हुई बड़ी में भारी संख्या में पहुंचे लोगों में रजिंद्र सिंह, नवनीत सिंह, गुरमीत सिंह, बलजीत सिंह, अवतार सिंह सहित अन्य ने बताया कि काबिज प्रबंधक कमेटी ने पिछले 13 साल से गुरुद्वारा साहिब की नई इमारत का काम छेेड़ा हुुआ है। जिसके लिए करोड़ों रुपये एकत्रित किए जा चुके हैं। लेकिन कथित तौर पर काबिज कमेटी संगत को हिसाब किताब नहीं दे रही है। जबकि संगत ने कई बार मीटिंग कर कमेटी से हिसाब मांगा है। इस संगत ने कहा कि वह नई कमेटी बनाने के लिए मजबूर होंगे जिसमें मनविंद्र सिंह बावा को मुख्य सेवदार तैनात किया गया।
विज्ञापन

इस संबंधी काबिज प्रबंधक कमेटी के मुख्य सेवक अमरपाल सिंह ने कहा कि उनको पुरानी कमेटी ने अभी तक हिसाब नहीं दिया है। इस कारण वह कैसे हिसाब दे सकते हैं। इसके अलावा कई कैशियर बिना हिसाब दिए बदल गए हैं। इसलिए वह हिसाब देने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जानबूझकर राजनीति से प्रेरित आरोप लगाकर प्रबंधक कमेटी को बदनाम किया जा रहा है। संगत की पुलिस को दी गई शिकायत पर एएसआई मेवा सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों के बयान लेने के बाद में बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed