फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   People forced to drink contaminated water in Ramdasian locality

रामदासियां मोहल्ले में लोग दूषित पानी पीने को मजबूर

Thu, 12 May 2022 02:03 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
People forced to drink contaminated water in Ramdasian locality
डेराबस्सी। सेक्टर-18 के रामदासियां मोहल्ले में पिछले कई दिनों से दूषित पानी की सप्लाई से लोग बीमार पड़ रहे हैं। लोगों ने इसका विरोध करते हुए पिछले कई दिन से नगर काउंसिल के अधिकारियों से गंदे पानी की सप्लाई की शिकायत कर रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

मोहल्लावासियों ने बताया कि जिस ट्यूबवेल से उनके घरों में पाइपलाइन के माध्यम से पानी की सप्लाई की जा रही है, वह एक गंदे नाले में से निकल रही है। इसकी कई बार अधिकारियों से शिकायत की लेकिन नगर काउंसिल के अधिकारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। उनके घरों में अक्सर दूषित पानी की सप्लाई हो रही है जिससे बीमारी फैलने का डर बना रहता है। लोगोें ने यह भी कहा कि बीमारी फैलने के बाद नगर काउंसिल के अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ जाते हैं लेकिन उसके बाद इस ओर किसी का ध्यान नहीं जाता।
विज्ञापन

लोगों ने नाराजगी व्यक्त की कि गर्मी के दिनों में बिना पानी पिए गुजारा करना मुश्किल हो गया है। उन्हें अन्य जगहों से पानी लाना पड़ रहा है। दूषित पानी पीने से बुजुर्ग व बच्चे बीमार हो गए हैं, लेकिन प्रशासनिक अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। अगर जल्द ही इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो यह बीमारी क्षेत्र में फैल सकती है। इस बारे में नगर काउंसिल के अधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
समस्या के बारे में पता चला है। सुबह ही जांच कर समस्या का समाधान किया जाएगा। -रंजीत सिंह रेड्डी, काउंसिल प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed