{"_id":"620d5f49787bb31a0763a663","slug":"people-created-a-ruckus-against-the-occupation-of-panchayati-land-in-nabha-village-mohali-news-pkl442180722","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाभा गांव में पंचायती जमीन पर कब्जे के खिलाफ लोगों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाभा गांव में पंचायती जमीन पर कब्जे के खिलाफ लोगों ने किया हंगामा
विज्ञापन

- स्थानीय लोगों ने काउंसिल अधिकारियों पर लगाए मिलीभगत के आरोप
- नगर काउंसिल की टीम ने मौके पर पहुंचकर रुकवाया काम, बनी दीवार गिराई
संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। नगर काउंसिल के अधीन पड़ते गांव नाभा में बुधवार को उस समय विवाद शुरू हो गया जब गांव का ही सौदागर नाम का व्यक्ति 500 गज जमीन पर कब्जा कर रहा था। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया तो वहां माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसकी सूचना नगर काउंसिल के अधिकारियों को दी गई और काउंसिल की टीम ने मौके पर पहुंचकर काम बंद करवाया।
नाभा गांव निवासी नेत्र पाल सिंह, गुरनाम सिंह, स्वर्ण सिंह, अवतार सिंह और सुखविंदर सिंह आदि ने बताया की उनके गांव का सौदागर नामक व्यक्ति 500 गज पंचायती जमीन पर कब्जा कर रहा है। उन्होेंने बताया कि पिछले दो दिन से यहां पर कब्जे का काम चल रहा है। इसकी शिकायत उन्होंने नगर काउंसिल के कार्यकारी अधिकारी को भी की थी। लेकिन उन्होंने न तो काम रुकवाया और न ही कोई कार्रवाई की। इसके बाद बुधवार को हमने इकट्ठे होकर हंगामा किया तो नगर काउंसिल की टीम ने पहुंचकर काम रुकवाया है। जैसे ही वहां हंगामा शुरू हुआ तो मौजूदा पार्षद भी वहां पहुंच गए और काम रुकवाने की बात कही। लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उनकी पार्टी के काउंसिल प्रधान के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और नगर काउंसिल के अधिकारियों के साथ मिलीभगत के आरोप भी लगाए। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह पंचायती जमीन है या तो गांव के सभी लोगों को बांटकर दी जाए अन्यथा किसी को न दी जाए। वहीं, लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि यह लोग पहले भी पंचायती जमीन बेच चुके हैं और अब भी राजनीतिक पहुंच होने के चलते फिर से कब्जा करना चाहते हैं।
लोगों ने बताया कि नगर काउंसिल में कांग्रेस पार्टी का कब्जा है और कब्जा करने वाला व्यक्ति भी कांग्रेस के सिटी प्रधान का चाचा ही है। वहीं, मौके पर पहुंचे कांग्रेसी पार्षद नवजोत सिंह ने बताया कि उन्होंने काउंसिल की टीम बुलाकर काम रुकवा दिया है और ईओ को उक्त व्यक्ति के खिलाफ बनती कार्रवाई करने के लिए बोला है।
विज्ञापन
किसी को कब्जा नहीं करने देंगे
हमें पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा करने की शिकायत मिली थी। इसके बाद तुरंत मौके पर नगर काउंसिल के कर्मचारियों की टीम भेजकर काम को रुकवा दिया गया था। यह पंचायती जमीन है और यहां किसी को कब्जा नहीं करने दिया जाएगा।
-गिरीश वर्मा, कार्यकारी अधिकारी नगर काउंसिल जीरकपुर।