{"_id":"60c518138ebc3e8a9c6255c4","slug":"people-craved-for-electricity-and-water-put-up-posters-of-the-mla-s-disappearance-said-missing-since-winning-the-election-mohali-news-pkl4164960139","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली-पानी को तरसे लोगों ने लगाए विधायक की गुमशुदगी के पोस्टर, कहा- चुनाव जीतने के बाद से गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली-पानी को तरसे लोगों ने लगाए विधायक की गुमशुदगी के पोस्टर, कहा- चुनाव जीतने के बाद से गायब
विज्ञापन
खरड़/कुराली। भले ही भीषण गर्मी में लग रहे बिजली कटों का मामला सीएम तक पहुंचने के बाद डीसी ने अधिकारियों की क्लास लगाई थी। परंतु इसके बावजूद खरड़ की हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा है। शुक्रवार रात भी लोगों को बिजली कट से परेशान होना पड़ा।
लंबे समय तक बिजली न होने के कारण शहर में पानी की सप्लाई भी प्रभावित रही। हालांकि पंजाब में बिजली के उत्पादन की कोई कमी नहीं है, लेकिन इसके बावजूद खरड़ में लंबे-लंबे अघोषित कट लग रहे हैं। बिजली की सप्लाई बंद होने से नगर परिषद के ट्यूबवेल पूरा समय नहीं चल पा रहे हैं। इसके चलते शहर के अनेक वार्डों में पीने के पानी की समस्या पैदा हो गई है। वार्ड के पार्षद टैंकरों से लोगों को पानी मुहैया करवा रहे हैं। इसके अलावा कई नई बनीं कॉलोनियों में लोगों को अपने खर्च पर टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं।
लोगों का दर्द सुनने वाला कोई नहीं
खरड़ के विधायक कंवर संधू चुनाव जीतने के बाद से गायब हैं। विधायक संधू ने शुरू में एक-दो को छोड़कर खरड़ नगर परिषद की न किसी बैठक में हिस्सा लिया और न ही शहर की किसी भी समस्या का समाधान किया। अब हालात यह हैं कि शहर में विधायक कंवर संधू की गुमशुदगी और तलाश के पोस्टर लग गए हैं। लगभग 10 दिन से शहर में बिजली की व्यवस्था का बुरा हाल है। शहर के अनेक हिस्सों में 12 से 18 घंटे तक बिजली गायब रहती हैै। जब बिजली विभाग में शिकायत दी जाती है तो एक ही जवाब मिलता है कि थोड़ी देर में बिजली आ जाएगी। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब में बिजली की समस्या से निपटने के लिए बिजली विभाग के कुछ उच्च अधिकारियों के नंबर जारी किए हैं, लेकिन इन नंबरों पर भी एक ही जवाब मिलता है कि आपकी शिकायत दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
मुलाजिमों की कमी
खरड़ बिजली निगम में पक्के कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति के बाद ठेके पर भर्ती जितने कर्मचारी रखे गए हैं, वह बेहद कम हैं। गर्मी के कारण ट्रांसफार्मरों पर अधिक लोड पड़ रहा है, जिस कारण बिजली के तार जल रहे हैं। विभाग की खराब व्यवस्था का खामियाजा लोगों को झेलना पड़ रहा है। ठेके पर रखे गए कर्मचारियों का वेतन इतना कम है कि वह अपने वेतन को लेकर ही महीने में अनेक बार हड़ताल पर चले जाते हैं। शहर में पीने के पानी की समस्या कई सालों से लगातार बनी हुई है। कई सालों से चुनावों के दौरान नेता शहर में पानी की सप्लाई कजौली वाटर वर्कस के साथ जोड़ने का वादा करते हैं, लेकिन चुनाव के बाद इसके ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।
कोट्
शहर में बिजली की सप्लाई को लेकर कुछ दिन से समस्या आई है। खरड़ में इस समय लगभग 65 हजार बिजली उपभोक्ता हैं और फील्ड स्टाफ की कमी है। पिछले कुछ दिन में ज्यादा गर्मी पड़ी थी, इससे लाइन में कुछ तकनीकी खराबी आ गई है। -.... एसडीओ, पावरकॉम खरड़।