{"_id":"624b4ce4674cd435ea002c9d","slug":"people-crave-for-drinking-water-in-nayagaon-ghera-city-council-office-mohali-news-pkl4466657139","type":"story","status":"publish","title_hn":"नयागांव में पीने के पानी को तरसे लोग, घेरा नगर काउंसिल दफ्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नयागांव में पीने के पानी को तरसे लोग, घेरा नगर काउंसिल दफ्तर
विज्ञापन
नयागांव। गर्मी बढ़ते ही इलाके में पानी की समस्या भी बढ़ने लगी है। इलाके के कई मोहल्लों में एक हफ्ते से पानी नहीं आया है। सोमवार को गोविंद नगर वार्ड नंबर-चार की महिलाओं ने पानी की समस्या को लेकर जलदाय विभाग के दफ्तर को घेर लिया। इस मौके पर लोगों ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि यह समस्या आज की नहीं, बल्कि लंबे समय से चली आ रही है। लेकिन नगर काउंसिल की ओर से इसे गंभीरता से नहीं लिया जाता। इस वजह से यह दिक्कत आती है।
इलाके में पानी की सप्लाई वाटर सप्लाई एवं सेनिटेशन विभाग की ओर से दी जाती है। इलाके में पानी सप्लाई के उपयुक्त संसाधन न होने के कारण हर बार गर्मियों में पानी की समस्या बढ़ जाती है। इलाके के दशमेश नगर, गोविंद नगर, विकास नगर, जनता कॉलोनी, सिंघा देवी आदि इलाकों में यह समस्या काफी बढ़ी हुई है। गोविंद नगर वार्ड नंबर-चार की महिलाओं ने सोमवार को इस समस्या को लेकर जलदाय विभाग के कर्मचारियों से बात की। उन्होंने बताया कि पिछले करीब दस दिन से उनके घरों में पीने का पानी नहीं आया है। इस कारण इलाके के लोगों का जीवन यापन पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है। लेकिन नगर काउंसिल के कर्मचारियों की ओर से कोई सही जवाब न मिलने के कारण महिलाओं ने दफ्तर का घेराव किया और आंदोलन की चेतावनी दी।
पानी के टैंकर हैं पर ट्रैक्टर चालक नहीं
हमारे पास जितने भी ट्यूबवेल हैं, वह लगातार चल रहे हैं। लेकिन गर्मी में पानी की मांग बढ़ने के कारण यह समस्या आ रही है। विधायक के आदेशों के मुताबिक हमने एक ट्यूबवेल पर टैंकर में पानी भरने की व्यवस्था की है। हमारे पास पानी के टैंकर, ट्रैक्टर और उनके चालक नहीं हैं। इस कारण यह व्यवस्था नगर काउंसिल की ओर से की जानी है।
विज्ञापन
-राजेंद्र सचदेवा, एसडीओ वाटर सप्लाई एवं सेनिटेशन विभाग, मोहाली
ट्रैक्टर चालक उपलब्ध करवा दिया
नगर काउंसिल की ओर से जलदाय विभाग को टैंकर, ट्रैक्टर और चालक उपलब्ध करवा दिया गया है। नयागांव के किस इलाके में पानी की कमी आ रही है, इसकी जानकारी जलदाय विभाग के अधिकारियों को है। इस कारण टैंकर कब और कहां भेजना है, यह निर्णय जलदाय विभाग के अधिकारियों का होगा। -वीरेंद्र जैन, कार्यकारी अधिकारी, नगर काउंसिल नयागांव