फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   People caught drug smuggler, photo with MLA went viral, politics started

Mohali News: लोगों ने दबोचा नशा तस्कर, विधायक के साथ फोटो वायरल, सियासत शुरू

Fri, 19 Apr 2024 06:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
People caught drug smuggler, photo with MLA went viral, politics started
डेराबस्सी। गांव जौला कलां के लोगों ने एक व्यक्ति को तीन तीन ग्राम चिट्टे के साथ पकड़कर उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर आगामी कर्रवाई शुरू कर दी है।जांच अधिकारी सुरिंदर सिंह ने बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े 9 बजे जौला कलां गांव के कुछ लोगों ने आरोपी को गांव के पास एक फैक्टरी के पास तीन ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। बताया कि आरोपी लंबे समय से नशे की तस्करी कर रहा था। उधर, आरोपी के पकड़े जाने के बाद उस पर सियासत भी शुरू हो गई है। हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा के साथ आरोपी की एक फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर उसे आम आदमी पार्टी का ब्लॉक प्रधान बताया जा रहा है। अकाली दल के पूर्व विधायक व लोस चुनाव में पटियाला से शिअद उम्मीदवार एनके शर्मा ने प्रेसवार्ता कर आरोप लगाया कि चार सप्ताह में नशे का खात्मा करने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी की सरकार के कार्यकर्ता ही नशा बेच रहे हैं। इस दौरान उन्होंने आरोपी के ब्लॉक प्रधान होने का नियुक्तिपत्र व विधायक कुलजीत रंधावा के साथ उसकी फोटो भी दिखाई।
विज्ञापन

मामले में कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि विरोधी दल के लोग झूठी अफवाह फैला कर आम आदमी पार्टी को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। पकड़े गए आरोपी का नाम हमारे ब्लॉक प्रधान के नाम से मिलता है, जो खेलन गांव का है। पकड़ा गया आरोपी जौला गांव का है, जिसका आम आदमी पार्टी के साथ कोई लेना देना नहीं। किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में कोई भी आ सकता है, हम किसी रोक नही सकते। आरोपी ने उनके साथ कब फोटो खिंचवाई, उन्हें इसके बारे में नहीं पता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed