{"_id":"612e91e58ebc3e31e62f77bd","slug":"people-are-upset-due-to-daily-jam-on-derabassi-tehsil-road-queues-of-vehicles-are-seen-mohali-news-pkl425263988","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेराबस्सी तहसील रोड पर रोजाना लग रहे जाम से लोग परेशान, लगती हैं वाहनों की कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेराबस्सी तहसील रोड पर रोजाना लग रहे जाम से लोग परेशान, लगती हैं वाहनों की कतारें
विज्ञापन
डेराबस्सी। तहसील रोड पर यातायात जाम के कारण लोगोें की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। यहां रोजाना लग रहे यातायात जाम के कारण वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और वह यहां लंबे समय तक फंसे रहते हैं। वहीं, दूसरी ओर यातायात जाम की समस्या के हल के लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से किए गए सभी प्रबंध फेल होते दिखाई दे रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक शहर के बस स्टैंड से लेकर अदालत की ओर जाती यह रोड दर्जनों गांवों के लिए जाने वाली इकलौती अहम सड़क है। जो बस स्टैंड से सीधी कई गांवों को जोड़ती है। इस सड़क से रोजाना बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। लेकिन इस सड़क पर हर समय यातायात जाम की स्थिति बनी रहती है।
इस जाम के पीछे कई कारण हैं। इनमें से मुख्य कारण तहसील परिसर में वाहनों की पार्किंग के लिए उचित प्रबंध न होना है। यहां पहुंचने वाले लोग अपने वाहन सड़क के किनारे खड़े कर देते हैं। इस कारण यातायात में रुकावट पैदा होती है जो जाम का कारण बनते हैं। इसके अलावा यह सड़क यहां से गुजरने वाले वाहनों की संख्या के हिसाब से काफी तंग है। सुबह, दोपहर और शाम के समय वाहनों का लोड इस सड़क पर काफी बढ़ जाता है। वाहनों के निकलने के लिए कोई जगह न मिलने के कारण वाहन फंस जाते हैं, जिससे जाम लग जाता है।
विज्ञापन
इसके अलावा यहां से गुजरने वाले बड़े और भारी वाहनों के कारण दूसरे वाहनों को निकलने की जगह नहीं मिलती। इस कारण जाम लग जाता है। सबसे ज्यादा जाम का कारण यहां से गुजरने वाली स्कूल बसें होती हैं। सुबह स्कूल जाने और छुट्टी के समय अलग-अलग स्कूलों की बहुत सी बसें एक ही समय यहां से गुजरती हैं। इस कारण यहां पर रोजाना जाम लग जाता है।
बता दें कि इस समय तहसील परिसर में तहसील के अलावा एसडीएम कार्यालय, सुविधा सेंटर और डेराबस्सी का अदालत कांप्लेक्स भी चल रहा है। यहां पर आने वाले वाहनों के हिसाब से यहां पर पार्किंग के उचित प्रबंध नहीं हैं। पिछले लंबे समय से अदालती कांप्लेक्स को यहां से तबदील करने पर विचार चल रहा है। इसके लिए गांव जवाहरपुर में सहमति बनी है, लेकिन यह काम अभी अधर में लटका हुआ है।
बात करने पर ट्रैफिक सहायक इंस्पेक्टर नरिंद्र सूद ने कहा कि यातायात जाम पर काबू पाने के लिए सुबह से शाम तक यहां पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। लेकिन तहसील में आने वाले वाहनों का लोड़ ज्यादा होने के कारण इस समस्या को काबू करने में परेशानी आ रही है। नो पार्किंग जोन घोषित करने के बावजूद वाहन खड़े करने के बारे में उन्होंने कहा कि लोगों को ओर जगह पार्किंग की सुविधा नहीं मिल रही है, इस कारण वह सड़क किनारे ही वाहन खड़े करते हैं।