फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   People are troubled by the bad roads of the city, where to go

Mohali News: जीरकपुर की बदहाल सड़कों से लोग परेशान, जाएं तो जाएं कहा

Mon, 27 Mar 2023 01:59 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Mon, 27 Mar 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
People are troubled by the bad roads of the city, where to go
शहर की बदहाल सड़कों से लोग परेशान, जाएं तो जाएं कहां
विज्ञापन

टूटी सड़कों की नहीं ले रहा कोई सुध, लोग बोले- सबसे अमीर परिषद जनता का नहीं रख रही ख्याल

संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। शहर की जगह-जगह से टूटी बदहाल सड़कों से लोग परेशान हो चुके हैं, लेकिन इसका फर्क न तो राजनीतिक पार्टियों को पड़ रहा है और न ही परिषद अधिकारी इस ओर कोई ध्यान दे रहे हैं। बुनियादी सुविधाओं के लिए लोगों को परेशान होना पड़ रहा है और दूसरी ओर राजनीति के कारण टेंडर भी नहीं लग रहे हैं। जब भी इस संबंध में किसी भी अधिकारी या राजनीतिक पार्टी से पूछा जाता है तो वह एक दूसरे को काम में रुकावट बताकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं। लेकिन इस राजनीति की लड़ाई में आम जनता पिस रही है।
शहर से गुजरते नेशनल हाईवे की बात हो या फिर अंदरूनी सड़कों की, हर तरफ यहीं हालत है और रहती कसर बारिश पूरी कर देती है। स्थानीय निवासियों में तारा, कुलजीत सिंह, रविंदर सिंह, सुरिंदर सिंह, परमजीत सिंह, सिमरन, गुरविंदर काला, मनिंदर सिंह, हरजीत सिंह, सुखजीत सिंह और अशोक कुमार ने बताया कि पता ही नहीं चलता कि गड्ढों में सड़क है या सड़क में गड्ढे हैं। लोगों का कहना है कि हमारे शहर की बदकिस्मती यह है कि हमारी परिषद पंजाब की अमीर परिषदों में है। इसके बावजूद यहां की सड़कें खस्ताहाल हैं।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि शहर के किसी भी कोने में चले जाओ, भले वीआईपी रोड हो, गाजीपुर रोड हो, नगला रोड हो, बलटाना एरिया हो ढकोली या फिर पीरमुछल्ला। इन सभी जगह पर एक जैसे ही हालात हैं। बारिश के दिनों में तो हालात ओर भी बदतर हो जाते हैं। लोगों ने बताया कि परिषद प्रधान कांग्रेस पार्टी का है और सरकार आप की जिस कारण कोई भी टेंडर पास नहीं हो रहा है। कांग्रेस व आप की लड़ाई में लोगों का नुकसान हो रहा है। लोगों ने मांग की है की राजनीति लड़ाई छोड़कर सरकार व परिषद को लोगों की समस्या की तरफ ध्यान देना चाहिए और सड़कों की मरम्मत करवानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
सरकार की पॉलिसी के हिसाब से टेंडर ऑनलाइन निकाला जाएगा। टेंडर निकलने के बाद ही सड़कों का काम शुरू किया जाएगा। भले ही वह रीकारपेटिंग का काम हो या गड्ढे भरने का। उम्मीद है कि एक सप्ताह तक टेंडर लग जाएं। -सुखविंदर सिंह, एसडीओ जीरकपुर, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed