फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   People are sanitizing their own area to fight Corona

कोरोना से जंग के लिए लोग खुद ही अपने एरिया को कर रहे सैनिटाइज

Mon, 23 Mar 2020 01:09 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
People are sanitizing their own area to fight Corona
मोहाली। दुनिया भर में फैले कोरोना वायरस ने लोगों की नींद उड़ा रखी है और लोग इस बीमारी का नाम लेने से भी डर रहे हैं। लेकिन खरड़ में एक पार्षद ऐसे भी हैं जो अपने एरियाके लोगों को बीमारी की चपेट में आने से बचाने में जुट गए हैं। वह अपने स्तर पर एरिया के हर घर, दुकान और धार्मिक स्थान को सैनिटाइज कर रहे हैं। वह सुबह से शाम तक समाज सेवा के इस काम में जुटे हैं। उनका कहना है कि पैसे कमाने के लिए पूरा जीवन पड़ा है। अगर इस आपात समय में देश की सेवा कर ली जाए तो उससे बड़ी कोई सेवा नहीं है।
विज्ञापन

यहां बात हो रही है खरड़ के समाज सेवी एवं पार्षद हरिंदर पाल सिंह जॉली की। उन्होंने अन्य लोगों से भी आह्वान किया है कि वह अपने एरिया को सैनिटाइज करें। जिससे इस वायरस को आगे बढ़ने से रोका जा सके। वहीं, उन्होंने कहा कि इस बीमारी को हलके में न लें। सरकार जो गाइड लाइन जारी कर रही है, उसका हर स्थिति में पालन करें। जॉली ने कहा कि जब से कोरोना वायरस ने पंजाब में दस्तक दी थी, उसके बाद से उन्होंने अपने एरिया को अपने स्तर पर सैनिटाइज करने का फैसला ले लिया था। उनके इस फैसले में उनके पारिवारिक मेंबरों ने भी उनका साथ दिया। जिससे उनका उत्साह में बढ़ोतरी हुई।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने सन्नी एनक्लेव मार्केट, सन्नी व्यू, जलवायु बिहार और ए टू जैड सोसाइटी समेत कई एरिया को सैनिटाइज किया। इसके अलावा इलाके के सभी धार्मिक स्थानों को भी उन्होंने सैनिटाइज किया है। उन्होंने बताया कि यह काम उस समय तक चलेगा, जब तक इस बीमारी पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इसके इंफेक्शन का खुद को भी खतरा रहता है, लेकिन इस समय देश की सेवा जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सरकार और प्रशासन की तरफ से कोरोना वायरस से जंग के लिए जो गाइड लाइन जारी की गई है। उसका वह अच्छी तरह से पालन करें। एक तो भीड़ वाली जगह पर जमा होने से परहेज करें और दूसरा किसी को टच कतई न करें। जहां तक हो सके अपने घर को सैनिटाइज करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें अपने घरों को सैनिटाइज
जॉली ने बताया कि लोग खुद भी अपने घरों को आसानी से सैनिटाइज कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें ज्यादा कुछ नहीं करना है। सिर्फ पानी में डिटोल और एल्कोहल डालकर अपने घरों में सफाई करते रहें। अगर कोई व्यक्ति घर में आता है तो उससे उचित दूरी बनाए रखें और हाथ नहीं मिलाएं और उसके जाने के बाद उस जगह को साफ जरूर कर दें। इससे इस बीमारी से निपटना आसान होगा। इस बीमारी से बचने का यहीं तरीका है कि खुद को सुरक्षित रखें तो दूसरे भी सुरक्षित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed