फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   People are pleading to fill the potholes of the road, then the car got stuck after falling into the pit.

लोग सड़क के गड्ढे भरने को लगा रहे गुहार, फिर गड्ढे में गिरकर फंस गई कार

Wed, 19 Jan 2022 02:12 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
People are pleading to fill the potholes of the road, then the car got stuck after falling into the pit.
डेराबस्सी। शहर की बरवाला रोड की खस्ता हालत बद से बदतर होती जा रही है। इस तरफ प्रशासनिक अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। सड़क पर पड़े गड्ढों के कारण रोजाना हादसे हो रहे हैं। इस संबंधी पिछले दिनों अमर उजाला की ओर से सड़क किनारे पड़े गड्ढों की फोटो के साथ खबर प्रकाशित की थी और प्रशासनिक अधिकारियों तक इसकी आवाज पहुंचाई थी। लेकिन उन्होंने कोई सबक नहीं लिया। इस सड़क के किनारे पड़े गड्ढों के कारण मंगलवार को तीन वाहन गिरकर क्षतिग्रस्त हो गए। इस कारण सड़क पर जाम जैसी स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पंजाब को हरियाणा के साथ डेराबस्सी से बरवाला को जोड़ने वाली यह एक अहम सड़क है। यहां पूरा दिन भारी यातायात रहता है। इस सड़क की बीते लंबे समय से मरम्मत न होने के कारण इसकी हालत खस्ता होती जा रही है। स्थानीय लोगों की तरफ से लंबे समय से इस सड़क पर वाहनों का भार देखते हुए इसको फोर लेन करने की मांग की जा रही है। परंतु प्रशासनिक अधिकारियों के कानों पर जूं नहीं रेंग रही है। इस सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे पड़े हैं। बारिश कारण इस सड़क की हालत ओर भी खस्ता हो गई है। सड़क के अलावा इसके किनारे भी गड्ढे पड़े गए हैं। डेराबस्सी शहर में सड़क के किनारे पड़े गड्ढो में रोजाना वाहन गिरकर हादसाग्रस्त हो रहे हैं। आज सुबह से दोपहर तक इस गड्ढों में तीन कारें गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई। इनको बहुत मुश्किल से बाहर निकाला गया। इस सड़क पर गांव सैदपुरा के नजदीक भी बड़े बड़े गड्ढे पड़ गए हैं। स्थानीय लोगों ने जल्द इस सड़क की मरम्मत करने की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंधी नगर काउंसिल प्रधान रणजीत सिंह रैडी ने कहा कि यह सड़क पीडब्ल्यूडी के अधीन आती है। उनको इसकी जानकारी देकर जल्द ही इसकी मरम्मत करवाई जाएगी। उन्होंने भरोसा दिया कि इस सड़क के गड्ढों को जल्द भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed