फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   People appealed to stay away from ponds and tanks

Mohali News: लोगों से तालाबों और टैंकों से दूर रहने की अपील

Sat, 05 Jul 2025 01:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
People appealed to stay away from ponds and tanks
मोहाली। बरसात के मौसम को देखते हुए मोहाली प्रशासन ने लोगों से बरसाती नदियों, जलाशयों और तालाबों से दूर रहने की अपील की है। डीसी कोमल मित्तल ने जिले में हाल ही में हुई नाबालिगों की डूबने से हुई मौत की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने विशेष रूप से निर्माण स्थलों के आसपास सतर्कता और सावधानी बरतने की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निर्माण श्रमिकों और भवन मालिकों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि नाबालिगों और बच्चों को निर्माण स्थलों पर पानी से भरे टैंकों या गड्ढों से दूर रखा जाए। डीसी ने अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे इस मौसम में बच्चों-नाबालिगों और युवा दोनों को जल स्रोतों से दूर रखें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि सभी को बहुमूल्य जीवन की रक्षा के लिए सतर्क और सक्रिय रहने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि जिला नियंत्रण कक्ष पूरी तरह कार्यात्मक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed