{"_id":"60b93e1c8ebc3e80e87214fd","slug":"pcs-officer-husband-and-mother-in-law-arrested-accused-of-hitting-wife-for-dowry-mohali-news-pkl41549569","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली : पत्नी से मारपीट और दहेज मांगने का आरोपी पीसीएस अधिकारी पति और सास गिरफ्तार, पति एक दिन के रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली : पत्नी से मारपीट और दहेज मांगने का आरोपी पीसीएस अधिकारी पति और सास गिरफ्तार, पति एक दिन के रिमांड पर
विज्ञापन
मोहाली। थाना फेज-8 की पुलिस ने पत्नी से मारपीट करने और दहेज के लिए तंग करने के आरोपी पति पीसीएस अधिकारी हरप्रीत के. सिंह और उसकी मां बलजीत कौर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनोें आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी पति को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
वहीं दूसरी ओर बचाव पक्ष के वकील एचएस धनोआ ने पुलिस रिमांड लेने के लिए तर्क का विरोध किया था कि यह सिर्फ दहेज का मामला है।
जानकारी के मुताबिक इस मामले में एआईजी मलविंदर सिंह की बेटी डॉ. अमितजोत कौर ने पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने कहा था कि उनका विवाह जुुलाई 2020 में हुआ था। शादी में उसके परिवार ने करीब 50 लाख रुपये खर्च किए। इसके अलावा तीन लाख 51 हजार शगुन, सोने का कड़ा, डायमंड रिंग, रिश्तेदारों को कपड़े सोने के सेट, सात अंगुठियां और सोने का कड़ा दिया था। विवाह के दो हफ्ते बाद ही उसके सास-ससुर दहेज के लिए तंग करने लगे। ससुराल वाले हर समय ताना मारते थे कि उनका बेटा बड़ा अफसर है, लेकिन न तो उन्हें कोई बड़ी गाड़ी दी गई और न ही कोई प्लॉट दिया। उसका पति भी अपने परिजनों के कहने पर उसे तंग करने लगा। उसके ससुराल वालों ने जब उसे ज्यादा तंग किया तो दो नवंबर को उसके परिवार वाले उसे अपने घर ले आए। आरोपियों ने उसका गर्भपात तक करवा दिया। पति ने भी उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में पहले धारा 323, 341, 506 और 34 के तहत केस दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने मामले में धारा 4978ए और 313 जोड़ दी। जबकि पीड़िता के ससुर की अग्रिम जमातन की अर्जी हाईकोर्ट में विचाराधीन है।
बता दें कि हरप्रीत के. सिंह इस समय डिप्टी डायरेक्टर कंट्रोलर फाइनेंस दिल्ली में तैनात है और यह उसका दूसरा विवाह है।