फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   PCMS praises Punjab government for making Dr. Balbir a minister

Mohali News: डॉक्टर बलबीर को मंत्री बनाने पर पीसीएमएस ने पंजाब सरकार की कि प्रशंसा

Wed, 11 Jan 2023 08:30 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
PCMS praises Punjab government for making Dr. Balbir a minister
जीरकपुर। सेहत विभाग के कर्मचारियों की एसोसिएशन पीसीएमएस ने डॉक्टर बलबीर सिंह को सेहत और परिवार भलाई विभाग और मेडिकल शिक्षा और खोज विभाग का मंत्री बनाने के चलते पंजाब सरकार की प्रशंसा की और मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद किया। पीसीएमएस (पंजाब सिविल मेडिकल सर्विसेज) एसोसिएशन के राज्य प्रधान डॉक्टर अखिल शरीन ने बताया कि डॉक्टर बलबीर सिंह को दो अहम विभागों का मंत्री बनाने का फैसला ऐतिहासिक है, क्योंकि आज तक किसी भी सरकार ने विभाग के अधिकारी को मंत्री नहीं बनाया। यह पहली बार हुआ है कि एक डॉक्टर को सेहत मंत्री बनाया गया है। उन्होंने बताया कि डॉक्टर बलबीर सिंह आंखों के माहिर डॉक्टर रहे हैं और उनका सफर नीचे से लेकर ऊपर तक जाने का विभागीय अनुभव है तो उन्हें विभाग से जुड़ी हर छोटी-मोटी जानकारी होगी। जो कि हमारे महकमे के लिए बहुत ही फायदेमंद है। उन्होंने बताया कि डॉक्टर बलबीर सिंह सेहत विभाग के बारे में पूरी तरह से तकनीकी जानकारी रखते हैं। वह खुद सरकारी डॉक्टर रहे हैं तो विभाग के लिए बेहतर सोच रखेंगे। इस दौरान पीसीएमएस जिला मोहाली इकाई के प्रधान महिताब सिंह बल्ल ने कहा कि सरकारी डॉक्टरों की जत्थेबंदी पंजाब सरकार के साथ मिलकर सेहत सुविधाओं को उच्च स्तर पर पहुंचाने के लिए काम करेगी और इसके लिए पूरा सेहत विभाग उनका साथ भी देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed