फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   PCLs senior assistant hang

पीसीएल की सीनियर असिस्टेंट ने लगाया फंदा

Wed, 25 Sep 2013 02:33 AM IST
अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 25 Sep 2013 02:33 AM IST
विज्ञापन
PCLs  senior assistant hang
पनकॉम लिमिटेड (पीसीएल) की सीनियर असिस्टेंट ने मंगलवार देर शाम अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया है।
विज्ञापन


मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। परिजनों के अनुसार वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक तौर पर परेशान थी।

 फेज चार निवासी विशाल ने पुलिस को इस बारे में सूचित किया। विशाल ने बताया कि वह रोजाना की तरह कॉलेज गया था। वहां से देर शाम लौटने के बाद उसे घर का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन


काफी देर तक खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। फिर वह पहली मंजिल पर जाकर किसी तरह घर में दाखिल हुआ। वहां पहुंचते ही उसके होश उड़ गए।

उसकी मां आशा रानी पंखे से लटकी हुई थीं। उसने शोर मचाया तो पड़ोसी आ गए। सबने मिलकर आशारानी को नीचे उतारा। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

विशाल के मुताबिक उसके दादा किसी काम से बाहर गए थे। दादी पहली मंजिल स्थित अपने कमरे में थीं। उन्हें भी इस बारे में कुछ नहीं पता चला। विशाल ने बताया कि उसकी मां आशा रानी पीसीएल में सीनियर असिस्टेंट के पद पर तैनात थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके पिता राकेश कुमार खेल विभाग चंडीगढ़ में सीनियर सुपरिटेंडेंट हैं। उसका एक भाई और एक बहन है। विशाल ने पुलिस को बताया कि उसकी मां पिछले कुछ समय से दिमागी तौर पर परेशान थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed