फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Payment of contractors stopped due to non-appointment of director of Punjab Police Housing Corporation

पंजाब पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन का डायरेक्टर नियुक्त न होने से रुका ठेकेदारों का भुगतान

Thu, 28 Apr 2022 01:39 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Payment of contractors stopped due to non-appointment of director of Punjab Police Housing Corporation
मोहाली। पंजाब पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन लिमिटेड की ओर से पूरे राज्य में बनाए जाने वाली जेलों, पुलिस थानों की इमारतों का काम रुक गया है। ठेकेदारों की करीब 20 करोड़ रुपये की अदायगी अधर में फंसी है। इतना ही नहीं अगर इस काम में देरी हुई तो विभाग के करीब 150 मुलाजिमों को वेतन के भी लाले पड़ जाएंगे। यह स्थिति पैदा हुई विभाग के नए मैनेजिंग डायरेक्टर की नियुक्ति में हो रही देरी के कारण। वहीं, विभाग के प्रोजेक्टों पर काम कर रहे ठेकेदारों ने कहा कि अगर जल्द ही डायरेक्टर नियुक्त करके उनका भुगतान नहीं किया गया तो वह संघर्ष की राह पर आ जाएंगे और अदालत में जाने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

ठेकेदार अमित ठाकुर ने बताया कि उन्होंने हर हलके के एमएलए को इसकी जानकारी दी है। एक के बाद एक अधिकारियों की नियुक्तियां हो रही हैं, लेकिन इस विभाग पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने मुख्य इंजीनियर रणजोध सिंह से मीटिंग की थी तो उन्होंने कहा था कि वह इस मामले में कुछ नहीं कर सकते। वह उनका मांगपत्र सरकार तक पहुंचा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed