फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Payal Malik reached Kharar, apologized at Kali Mata Temple

Mohali News: पायल मलिक पहुंची खरड़, काली माता मंदिर में मांगी माफी

Thu, 24 Jul 2025 12:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Payal Malik reached Kharar, apologized at Kali Mata Temple
खरड़। मां भद्रकाली के वेश में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने के बाद विवादों में आई पायल मलिक बुधवार को पति अरमान मलिक और बच्चे के साथ खरड़ के काली माता मंदिर में पहुंची। इस दौरान खरड़ के धार्मिक संगठनों के सदस्य भी मौजूद थे। पायल ने पूजा अर्चना के बाद परिवार सहित मां काली की प्रतिमा के सामने खड़े होकर माफी मांगी। पायल ने कहा, ‘मुझसे गलती हुई, मुझे जो भी सजा दी जाएगी, उसे स्वीकार करूंगी।’ इससे पहले मंगलवार को पायल पटियाला ने काली माता मंदिर में माफी मांगी।
विज्ञापन


इस पर शिवसेना हिंद के प्रमुख निशांत शर्मा ने कहा कि सजा देने वाले हम कौन होते हैं। आप ही बताएं कि अपना पश्चाताप कैसे करेंगी। पायल ने जवाब दिया, ‘सात दिन तक रोज मंदिर आकर साफ-सफाई करूंगी।’ इसके बाद निशांत शर्मा ने कहा कि आठवें दिन कंजक पूजन करें। निशांत शर्मा ने कहा कि पायल ने वादा किया है कि हरिद्वार जाकर सभी अखाड़ा परिषद के समक्ष भी माफी मांगकर आएंगी। उन्होंने कहा कि मां के आगे उन्होंने माफी मांग ली है। इस मुद्दे को यहीं पर खत्म करना चाहिए।
विज्ञापन

क्या था मामला

हरियाणा के फेमस यू-ट्यृबर अरमान मलिक की पत्नी एवं बिग बॉस ओटीटी सीजन-3 में दिखीं पायल मलिक ने हाल ही में मां काली के वेश में एक वीडियो बनाया था, जिसका धार्मिक संगठनों ने विरोध किया। इसको लेकर मोहाली पुलिस को शिकायत दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed