{"_id":"5ff4ccd48ebc3e32a334aee9","slug":"patiala-police-arrested-punjabi-singer-sribrar-from-mohali-mohali-news-pkl399644155","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीत में किया था अपराध को महिमामंडित, पंजाबी गायक श्रीबराड़ मोहाली से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीत में किया था अपराध को महिमामंडित, पंजाबी गायक श्रीबराड़ मोहाली से गिरफ्तार
Wed, 06 Jan 2021 02:02 AM IST
मोहाली ब्यूरो
अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
Published by: मोहाली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
पंजाबी गायक श्रीबराड़।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाबी गायक पवनदीप सिंह उर्फ श्रीबराड़ को पटियाला पुलिस ने मोहाली के सेक्टर 91 की नामी सोसायटी से गिरफ्तार किया है। श्रीबराड़ पर अपने गीत के जरिए अपराध को बढ़ावा देने व जेलों में बंद अपराधियों का महिमा मंडन करने का आरोप है। श्रीबराड़ किसान एंथम गीत के बाद चर्चा में आए थे।
विज्ञापन
एसएसपी पटियाला विक्रमजीत बराड़ के निर्देशों पर गायक श्रीबराड़ के खिलाफ थाना सिविल लाइन में केस दर्ज किया गया है। आरोपी गायक श्रीबराड़ पर पुलिस गरिमा को ठेस पहुंचाने समेत कई धाराओं तहत केस दर्ज हुआ है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में कई और लोगों की गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
पुलिस ने एक महीना पहले यू ट्यूब पर रिलीज हुए गाने ‘जान’ के चलते यह कार्रवाई की है। गीत के बोल को लेकर ही सारा बवाल है। गीत के बोल ‘एक जेब में बंदे ओ तेरे खास ने, जिनां तो डरे सरकार वे’ है। इतना ही नहीं जेल में बंद यूपी के गैगस्टर अंसारी का महिमा मंडन भी किया गया है। इस गीत के फिल्मांकन में पटियाला के एक पुलिस थाने और जेल में बंद लोगों को गोलियां चलाकर छुड़ाने के भी सीन हैं। पुलिस का मानना है कि ऐसे गीतों से युवाओं पर गलत असर पड़ता है।
विज्ञापन
1.3 करोड़ लोग एक महीने में देख चुके हैं गाना
यह गीत मात्र तीन मिनट 41 सेकेंड का है। युवाओं की जुबान पर चढ़ा हुआ है। समागमों और पार्टियों में खूब बज रहा है। 1.3 करोड़ लोग एक महीने में गीत को देख चुके हैं। जबकि जिस यू ट्यूब चैनल ने गाना रिलीज किया है, उसके 3.52 लाख सब्सक्राइबर हैं।