फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Patiala girls won National Style Kabaddi title

Mohali News: पटियाला की लड़कियों ने जीता नेशनल स्टाइल कबड्डी का खिताब

Thu, 14 Nov 2024 03:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Patiala girls won National Style Kabaddi title
मोाहली। सेक्टर-78 स्थित खेल कांप्लेक्स में पंजाब राज्य प्राथमिक स्कूल खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई। यह प्रतियोगिताएं पंजाब सरकार की शिक्षा क्रांति के तहत शिक्षा मंत्री पंजाब हरजोत सिंह बैंस के नेतृत्व में और स्कूल शिक्षा विभाग पंजाब के निर्देश के अनुसार ही करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन

सहायक जिला खेल समन्वयक बलजीत सिंह सनेटा ने बताया कि तीसरे दिन कबड्डी नेशनल लड़के व लड़कियों, कबड्डी सर्कल स्टाइल प्रतियोगिताएं चल रही थीं, जबकि हॉकी और जिम्नास्टिक प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं।
विज्ञापन

तीसरे नंबर पर नेशनल स्टाइल कबड्डी गर्ल्स का खिताब पटियाला की टीम ने जीता। जबकि कल का मुकाबला फिरोजपुर और फाजिल्का के बीच होगा। इसी प्रकार नेशनल स्टाइल बॉयज कबड्डी में फाइनल मैच बठिंडा व संगरूर के बीच खेला जाएगा। हॉकी लड़कों में जालंधर ने तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि फाइनल मुकाबला गुरदासपुर और लुधियाना के बीच हुआ। जिम्नास्टिक लड़कों की विभिन्न श्रेणियों में पटियाला, संगरूर और लुधियाना ने पहला स्थान हासिल किया। हॉकी लड़कियों के फाइनल में लुधियाना ने बठिंडा को हराकर जीत हासिल की, जबकि रूपनगर जिला तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो कैप्शन राज्य प्राथमिक स्कूल खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed