{"_id":"67e1befd9a660c54630545eb","slug":"pastor-bajinder-singh-appeared-in-court-in-rape-case-verdict-reserved-mohali-news-c-71-1-mli1005-127014-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: दुष्कर्म मामले में पास्टर बजिंदर सिंह अदालत में हुए पेश, फैसला सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: दुष्कर्म मामले में पास्टर बजिंदर सिंह अदालत में हुए पेश, फैसला सुरक्षित
विज्ञापन
मोहाली। युवती से दुष्कर्म करने के मामले में नामजद गिरफ्तार पास्टर बजिंदर सिंह सोमवार को दोबारा अदालत में पेश हुए। यह फैसला अंतिम पड़ाव पर है। आज इस मामले में अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। अब मामले की अगली सुनवाई 28 मार्च को होगी। पिछली सुनवाई पर अदालत में उनके वकील एचएस धानोआ ने याचिका दायर करके अदालत को बताया था कि 3 मार्च को पास्टर बजिंदर सिंह अस्पताल में भर्ती थे।
इस कारण वह अदालत में पेश नहीं हो सके और उनकी तरफ से पेशी से छूट के लिए अदालत में याचिका दायर की गई थी। उन्होंने अदालत को बताया कि बजिंदर सिंह ने कभी भी अदालत में पेश होने के लिए टाल मटोल नहीं किया और न ही कभी अदालत को गुमराह किया। दूसरी तरफ सरकारी वकील और बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने बजिंदर सिंह के गैर जमानती वारंट रद्द कर इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 24 मार्च की तारीख तय की थी।
इस मामले में जीरकपुर पुलिस ने एक पीड़ित की शिकायत के आधार पर पास्टर बजिंदर सिंह सहित कुल सात आरोपियों जिनमें अकबर भट्टी, राजेश चौधरी, सुच्चा सिंह, जतिंदर कुमार, सितार अली और संदीप उर्फ पहलवान के नाम शामिल हैं, के खिलाफ धारा 376, 420, 354, 294, 323, 506, 148 व 149 के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने पास्टर बजिंदर सिंह को उस समय गिरफ्तार किया था, जब इंग्लैंड के बर्मिंघम शहर में करवाए जा रहे एक सेमिनार में शामिल होने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट लेने के लिए पहुंचा था।