फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Passengers are troubled by the jam, the journey of minutes takes many hours

जाम से राहगीर परेशान, मिनटों के सफर में लग रहे कई घंटे

Sun, 05 Dec 2021 01:54 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Passengers are troubled by the jam, the journey of minutes takes many hours
जीरकपुर। जीरकपुर में ट्रैफिक समस्या से लोग परेशान हो चुके हैं। चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर बने फ्लाईओवर के बावजूद यहां अक्सर जाम लगा ही रहता है। शुक्रवार से रविवार तक तो एक किलोमीटर का पैच पार करने के लिए घंटों का समय लग जाता है। जाम की समस्या से छुटकारा पाने के लिए अधिकारियों द्वारा कोई काम नहीं किया जा रहा है। यदि जाम से निजात पाने के लिए ठोस काम किया जाए या कोई हल ढूंढा जाए तो कोई न कोई रास्ता जरूर निकल सकता है।
विज्ञापन

शनिवार को कोहिनूर ढाबे से लेकर पटियाला लाइट तक इतना जाम था कि रेड लाइट को पार करने में करीब पौने घंटा लग रहा था। जाम को बढ़ावा देने में शहर के ऑटो चालकों अहम रोल अदा कर रहे हैं। यह ऑटो चालक जहां देखते हैं ब्रेक मार देते हैं। सड़क किनारे खड़े किए व्हीकल और अवैध कटों से निकलने वाले दो पहिया वाहन चालक भी इसके लिए जिम्मेदार हैं। इसके अलावा ट्राइसिटी में काम करने वाले लोगों को वीकेंड होने पर शुक्रवार को अपने अपने घरों को निकलते हैं तो जाम और बढ़ जाता है। इसके समाधान के लिए अधिकारियों को ठोस कदम उठाने पड़ेंगे।
विज्ञापन

एंबुलेंस 20 मिनट तक जाम में फंसी
शनिवार कोहिनूर ढाबे से पटियाला चौक में तक लगे जाम में एक एंबुलेंस करीब 20 मिनट फंसी रही। ऐसे हालातों में जाम के कारण कोई हादसा भी हो सकता है। मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए यदि एंबुलेंस को इतना इतना समय लगेगा तो किसी भी तरह का नुकसान हो सकता है। इसके या तो कोई वैकल्पिक रास्ता होना चाहिए या फिर हर राहगीर को एंबुलेंस को रास्ता देकर पहले निकालना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई ठोस हल निकले तो मिल सकती है निजात
डेराबस्सी पार कर जीरकपुर में दाखिल होते ही सबसे पहले मैकडी चौक, सिंघपुरा चौक, पटियाला चौक और पंचकूला चौक यह शहर के सबसे व्यस्त चौक हैं। यदि इन रास्तों पर ध्यान देते हुए कोई ठोस हल निकाला जाए तो जाम से मुक्ति पाई जा सकती है। इसके अलावा सिंघपुरा चौक से लेकर मैकडी चौक से आगे तक फ्लाईओवर बनाने का प्रपोजल रखा गया है, लेकिन यह कब तक पूरा होता है यह अभी एक पहेली बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed