फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Partner kills hotel owner by stabbing him five times

Mohali News: पार्टनर ने होटल मालिक को पांच बार किरच मारकर की हत्या

Fri, 29 Dec 2023 10:00 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Fri, 29 Dec 2023 10:00 PM IST
विज्ञापन
Partner kills hotel owner by stabbing him five times
हत्या का आरोपी होटल में था हिस्सेदार, पैसों के लेनदेन के विवाद में वारदात
विज्ञापन

पांच लोगों ने मिलकर बनाई थी कत्ल की योजना, दो गिरफ्तार

पुलिस ने केस दर्ज करके कार्रवाई की शुरू, फरार तीनों आरोपियों की तलाश जारी

संवाद न्यूज एजेंसीजीरकपुर। पटियाला लाइट से निकलने वाली ओल्ड कालका रोड पर स्थित रॉयल ग्लैक्सी नामक होटल में मैनेजर को चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि मृतक के पार्टनर ने ही पैसे के लेनदेन के विवाद में साथियों के साथ हत्या की है। मृतक की पहचान शिवम शुक्ला निवासी राम नगर जिला अयोध्या उत्तर प्रदेश हाल निवासी रॉयल ग्लेक्सी होटल जीरकपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर गौतम और निखिल को सेक्टर 31 चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है, जबकि तीन की जारी है।

मृतक के बुआ के लड़के नीरज तिवारी, जिला गोंडा उत्तर प्रदेश ने पुलिस को दिए गए बयान ने बताया कि शिवम शुक्ला और गौतम ऊर्फ शिवम आरिया निवासी परसपुर, जिला गोंडा हाल निवासी सेक्टर-32 चंडीगढ़ ने होटल रॉयल ग्लेक्सी किराए पर लिया था। जहां वह भी नौकरी करता है। शिवम ही होटल चलाता था और वह साथ रहता था। शुक्रवार को दोपहर करीब तीन बजे गौतम उसका दोस्त रुपाली निवासी जीरकपुर और निखिल निवासी इंद्रा कॉलोनी मनीमाजरा आए और मृतक शिवम शुक्ला को पैसों के लिए धमकाने लगे कि अगर उसने होटल चलाना है तो उनके हिसाब से चलना पड़ेगा। यदि ऐसा नहीं किया तो नतीजे भुगतने पड़ेंगे। इसके बाद आरोपी वहां से चले गए थे। शिकायकर्ता नीरज ने बताया कि शनिवार कि अलसुबह सवा तीन बजे होटल का मुख्य दरवाजा खड़खड़ाने की आवाज आ रही थी। जब वह नीचे उतरा तो देखा कि गौतम व उसका एक साथी मृतक शिवम की दोनों बाजू पकड़े थे और तीसरा साथी पिटाई कर रहा था। हमलावरों के दो साथी निखिल व राधे हाथ में बड़े चाकू पकड़े थे और हमलावार गौतम ने चाकू से शिवम के पेट पर वार किए। राधे ने सिर पर कई वार किए। इसके बाद सभी चंडीगढ़ नंबर की क्रूज कार में फरार हो गए। उन्होंने घायल हालत में शिवम को जीरकपुर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां डॉक्टरों ने चंडीगढ़ सेक्टर-32 अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पहुंचते ही डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके तुरंत बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो हमलावरों को चंडीगढ़ से पकड़ लिया था और बाकी बचे तीनों आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन





अधिकारियों की लापरवाही के कारण हुई वारदात
बता दें कि 60 गज में बना यह होटल नियमों को ताक पर रखकर बनाया गया था। बिना मंजूरी व नक्शे के यह बिल्डिंग पांच मंजिला बनाई हुई थी, जिसकी पांचवीं मंजिल के ऊपर होटल वालों ने किचन बनाई थी। 18 सितंबर को यहां आग लग गई थी। इसके बाद दमकल विभाग ने 19 सितंबर को एसडीएम डेराबस्सी, डीएसपी जीरकपुर और कार्यकारी अधिकारी रवनीत सिंह को लेटर जारी कर कहा था कि होटल के सामने इतने बिजली के तार हैं कि फायर ब्रिगेड के लिए आग बुझाने में बड़ी समस्या है। इसलिए बिल्डिंग को आगामी आदेशों तक बंद कर दिया जाए, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोट्स

दो लोगों को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। तीन की तलाश जारी है। वारदात में इस्तेमाल की गई कार व हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं। प्राथमिक जांच में मामला पैसों के लेनदेन का है। बाकी मुख्य आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही स्थित साफ हो पाएगी। -सिमरजीत सिंह शेरगिल, एसएचओ, थाना जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed