फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Participants from 16 countries took training in NIPER

Mohali News: 16 देशों के प्रतिभागियों ने नाइपर में लिया प्रशिक्षण

Sat, 23 Dec 2023 01:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Participants from 16 countries took training in NIPER
मोहाली। नाइपर (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च) में चल रहा एडवांस्ड एनालिटिकल टेक्निक्स : बेसिक प्रिंसिपल्स एंड एप्लीकेशन फॉर क्वालिटी असेसमेंट ऑफ ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स फॉर एक्सपोर्ट का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया। इसमें 16 देशों अल्जीरिया, बांग्लादेश, कैमरून, कोस्टा रिका, ग्वाटेमाला, होंडुरास, जॉर्डन, मालदीव, नाइजीरिया, नाइजर, सीरिया, श्रीलंका, तुर्की, ताजिकिस्तान, तंजानिया और वियतनाम से कुल 24 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


समारोह में नाइपर के कार्यवाहक निदेशक प्रो. पीवी भारतम ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान 18 वैज्ञानिक सत्र और सात व्यावहारिक प्रशिक्षण सत्र थे। पाठ्यक्रम समन्वयक प्रो. आईपी सिंह ने कार्यक्रम की रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने उल्लेख किया कि इस कार्यक्रम के एक भाग के रूप में प्रतिनिधियों को ग्लेनमार्क लैबोरेटरीज लिमिटेड, बद्दी और पंजाब बायोटेक्नोलॉजी इनक्यूबेटर, मोहाली ले जाया गया। उन्होंने वक्ताओं और प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया। सभी प्रतिभागी अपने देश वापस जाने पर नाइपर और भारत के प्रति बहुत अच्छे राजदूत बनें।
विज्ञापन


इसके अलावा प्रतिभागियों ने इस कार्यक्रम के अपने अनुभव साझा किए और उन्हें इस पाठ्यक्रम में भाग लेने एवं पाठ्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए कार्यवाहक निदेशक प्रो.पीवी भारतम व डीन प्रो. अरविंद बंसल की ओर से प्रमाणपत्र दिए गए। अंत में धन्यवाद ज्ञापन नाइपर के कुलसचिव और विंग कमांडर (सेवानिवृत्त) पीजेपी सिंह वड़ैच ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article