फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   parliament video controversy, bhagwant mann, daljit singh cheema, aam admi party, mohali

वीडियो बनाकर मान ने दिया अनाड़ी होने का सबूत: चीमा

Sat, 23 Jul 2016 10:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Sat, 23 Jul 2016 10:03 AM IST
विज्ञापन
parliament video controversy, bhagwant mann, daljit singh cheema, aam admi party, mohali
डूमेवाल को दिया बड़ा सम्मान - फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी के पास न तो कोई राजनीतिक तजुर्बा है और न ही धार्मिक भवनाओं की कद्र है। आप नेताओं ने अपनी हरकतों के कारण राजनीति को तमाशा बनकर रख दिया है। अगर राज्य में आप सत्ता में आती है तो पंजाब पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगा। इस लिए राज्य के लोग बिना तजुर्बा वाली पार्टी को कभी भी मुंह नहीं लगाएंगे। ये बात कैबिनेट मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने शुक्रवार को मोहाली में वेकरा मिल्क प्लांट में मोहन सिंह के पदभार संभालने के दौरान कहीं। पत्रकारों के सवाल में उन्होंने कहा कि एसवाईएल के मुद्दे पर केजरीवाल ने पंजाब के साथ धोखा किया है। चीमा ने दावा कि राज्य में तीसरी बार अकाली भाजपा की सरकार बननी तय है। चीमा ने कहा कि कंडी क्षेत्र के किसानों को जंगली जानवरों की फसलों के बचाने के लिए सब्सिडी और कंटीले तार लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


डूमेवाल को दिया बड़ा सम्मान
मोहाली में वेकरा मिल्क प्लांट में मोहन सिंह के पदभार संभालने के दौरान ताजपोशी समागम करवाया गया। समागम को संबोधन करते हुए चीमा ने कहा कि मोहन सिंह डूमेवाल को मिल्क प्लांट का चेयरमैन बनाकर सरकार ने बड़ा मान सत्कार दिया है। इस दौरान मोहन सिंह डूमेवाल ने चेयरमैन बनने पंजाब सरकार आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा  उन्हें जो जिमेदारी सौपी गई है उसे बेहतर तरीके से निभाएंगे। इस दौरान अमरजीत चावला, बसी पठाना के विधायक सेवा मुक्त जस्टिस निर्मल सिंह समेत प्लांट के निर्देशक व अकाली व भाजपा के कई पदाधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed