फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Parking crisis deepens in Mohali, demand for multi-level parking intensifies

Mohali News: मोहाली में पार्किंग संकट गहराया, मल्टीलेवल पार्किंग की मांग तेज

Sat, 11 Apr 2026 02:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Parking crisis deepens in Mohali, demand for multi-level parking intensifies
मोहाली। शहर के प्रमुख इलाकों सेक्टर-62 और सेक्टर-67 में पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है।गमाडा और अन्य संस्थानों की योजना पर सवाल उठाते हुए स्थानीय निवासियों और वेलफेयर एसोसिएशनों ने मल्टीलेवल पार्किंग बनाने की मांग तेज कर दी है। सेक्टर-67 आरडब्ल्यूए के प्रवक्ता एनएस कलसी व अन्य ने बताया कि सेक्टर 62 में गमाडा दफतर, फोर्टीस अस्पताल, मोहाली वॉक के अलावा सेक्टर-67 में आईटी कंपनियों के बाहर बड़ी संख्या में वाहन सड़क किनारे खड़े रहते हैं। लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी इमारतों के निर्माण के दौरान पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था नहीं की गई, जो कि योजना में बड़ी खामी को दर्शाता है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पहले भी ग्राउंड लेवल पार्किंग बनाकर कीमती जमीन का सही उपयोग नहीं किया गया, जबकि मल्टीलेवल पार्किंग से कम जगह में अधिक वाहनों की व्यवस्था संभव थी। सेक्टर-67 की वेलफेयर एसोसिएशन ने बताया कि वर्ष 2022 में इन्फोटेक के साथ बैठक में प्लॉट नंबर-8 पर मल्टीलेवल पार्किंग बनाने पर सहमति बनी थी, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हुआ है। निवासियों ने डीसी और ट्रैफिक पुलिस से सख्ती बरतने और सड़क किनारे पार्किंग पर रोक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले समय में पार्किंग की स्थिति पूरी तरह बेकाबू हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed